Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला:सहारनपुर में ससुराल वाले कार- 10 लाख रुपए मांग रहे थे, पति समेत 5 पर FIR

    19 hours ago

    3

    0

    सहारनपुर में एक विवाहिता ने पति समेत पांच ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता शगुन सिंघल का कहना है कि इंस्टाग्राम पर उसकी फोटो देखने के बाद जेठ अवनीश तायल उससे विवाद करने लगा। इसके बाद ससुराल में उसे परेशान किया जाने लगा। आरोप है कि कार और 10 लाख रुपए की मांग पूरी नहीं होने पर 24 अप्रैल 2026 की रात उसके साथ मारपीट की गई, कपड़े फाड़ दिए गए और बेटे को छीनकर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने 11 अक्टूबर को महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शादी में 25 लाख खर्च करने का दावा मंडी क्षेत्र के माधव वाटिका निवासी शगुन की शादी 12 मार्च 2024 को मुजफ्फरनगर की भरतिया कॉलोनी निवासी अंकुश तायल से हुई थी। शगुन के मुताबिक, शादी में उसके परिवार ने करीब 25 लाख रुपए खर्च किए थे। इसके बावजूद ससुराल वाले कार और 10 लाख रुपए नकद मांगने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे गाली देने और मारपीट करने का आरोप है। खाना बनाने और व्रत रखने पर भी विवाद शगुन का आरोप है कि ससुराल वाले खाना बनाने, व्रत रखने और मायके से लोगों के आने पर भी झगड़ा करते थे। बीमार होने पर भी उससे काम कराया जाता था। उसके सोने-चांदी के गहने भी अपने पास रख लिए गए और मांगने पर वापस नहीं किए। विवाहिता ने जेठ, ननद, सास और ससुर पर भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। गर्भवती होने पर पति ने बच्चे को मानने से किया इनकार शगुन के मुताबिक, गर्भवती होने की जानकारी देने पर पति ने बच्चे को अपना मानने से इनकार कर दिया था। उसने गाजियाबाद के फ्लैट में भी मारपीट और घर से निकालने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शगुन ने 11 दिसंबर 2024 को बेटे कियांश को जन्म दिया था। आरोप है कि 24 अप्रैल 2026 की रात ससुराल वालों ने मारपीट कर बेटे को उससे छीन लिया और घर से निकाल दिया। उसे धमकी दी गई कि कार और 10 लाख रुपए लाए बिना वापस नहीं आने दिया जाएगा। पंचायत के बाद भी नहीं सुलझा विवाद शगुन के मुताबिक, 3 मई 2026 को मायके में पंचायत हुई, लेकिन विवाद नहीं सुलझा। उसने पति अंकुश तायल, जेठ अवनीश, ननद आयुषी, सास अंजू और ससुर जगमोहन के खिलाफ महिला थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बाढ़, कॉलोनियों में गर्दन तक पानी भरा:नोएडा-गाजियाबाद में बारिश; गोंडा में सांप पकड़ने वाले के पैर में लिपटा अजगर
    Next Article
    गोरखपुर में रेलवे आवासों में चोरी:बाप-बेटा मिलकर 50 लाख के गहने चुराए, दोनों आरोपी अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment