Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में रेप पीड़िता और उसकी बहन का अपहरण:कोर्ट में होनी थी गवाही, आरोपी बना रहे थे समझौते का दबाव

    4 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के चर्चित होटल-हुक्का बार सामूहिक दुष्कर्म कांड में अब एक नया मामला सामने आया है। इस घटना की मुख्य गवाह पीड़िता का ही अपहरण कर लिया गया है। आरोपियों ने उसकी छोटी बहन को भी अपने साथ ले लिया है। पीड़िता की मां का आरोप है कि मुकदमे में समझौता करने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा था। बात न मानने पर यह घटना हुई। रामगढ़ताल थाना पुलिस ने बुधवार को अज्ञात लड़कियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। घर के पास रहने वाली महिलाओं पर शक पीड़िता की मां ने तहरीर में लिखा है कि कुछ समय से तीन-चार महिलाएं उनके घर के पास किराए पर रह रही थीं। उन्होंने धीरे-धीरे बेटी से मेलजोल बढ़ाया और घर आना-जाना शुरू कर दिया। करीब तीन दिन पहले वही लड़कियां उनकी दोनों बेटियों को अपने साथ ले गईं, जिसके बाद से दोनों का कोई पता नहीं चल पाया है। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला। इस माह मुकदमे की सुनवाई होने वाली है। आशंका है कि पीड़िता गवाही न दे, इसलिए आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से अपने सहयोगी लड़कियों को पड़ोस में किराए पर कमरे पर रखवाया। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही होटल और हुक्का बार के संचालक समझौता करने का दबाव बना रहे थे, लेकिन पीड़िता तैयार नहीं हुई। जनवरी 2025 में शाहपुर के हुक्का बार पर छापा मारकर पुलिस ने कई युवक और युवतियों को पकड़ा था। उसी समय यहां बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी और बड़े देह व्यापार रैकेट का खुलासा हुआ था। सामूहिक दुष्कर्म, देह व्यापार और पोक्सो एक्ट की पुष्टि होने के बाद 18 से अधिक लोगों को जेल भेजा गया और उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि मोबाइल फोन लोकेशन, सर्विलांस और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। इसके अलावा, जिन आरोपी पहले जमानत पर छूटे हैं, उनके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा संपन्न:2.87 लाख से अधिक छात्रों ने छोड़ा एग्जाम, नकल शिकायत पर 11 जिलों को नोटिस
    Next Article
    हाथरस में सड़क हादसे में रोडवेज कर्मचारी की मौत:ड्यूटी से लौटते समय अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment