Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा संपन्न:2.87 लाख से अधिक छात्रों ने छोड़ा एग्जाम, नकल शिकायत पर 11 जिलों को नोटिस

    4 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गई। परीक्षा के दौरान सख्त निगरानी के बावजूद करीब 2.87 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षाएं छोड़ दीं। वहीं, नकल और अन्य अनियमितताओं की शिकायतों पर 11 जिलों के 17 परीक्षा केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन न करने पर 12 जिलों के 16 केंद्रों को भी नोटिस थमाया गया। पंजीकृत छात्रों की संख्या और अनुपस्थिति का आंकड़ा हाईस्कूल परीक्षा में कुल 27,54,376 छात्र पंजीकृत थे, जबकि इंटरमीडिएट में 24,99,370 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा के पहले दिन से ही अनुपस्थिति का सिलसिला जारी रहा और अंततः हाईस्कूल व इंटरमीडिएट मिलाकर लगभग 2.87 लाख छात्र परीक्षा केंद्रों पर हाजिर ही नहीं हुए। 2.89 लाख से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए सख्त निगरानी में केवल 67 अनियमितता के मामलेइस बार तीन स्तरीय निगरानी व्यवस्था, सचल दलों और सीसीटीवी की कड़ी नजर के कारण नकल के मामले बेहद कम रहे। पूरे प्रदेश में महज 49 छद्म (फर्जी) अभ्यर्थी पकड़े गए, जो पंजीकृत छात्रों के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। इसके अलावा 18 छात्रों को अनुचित साधनों (जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण) के इस्तेमाल में पकड़ा गया। प्रदेश के कुल 8,033 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 1.22 लाख कक्षों और परिसरों में 2.89 लाख से अधिक वॉइस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इनकी मॉनिटरिंग परिषद मुख्यालय के अलावा मेरठ, बरेली, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर के कमांड एंड कंट्रोल सेंटरों से लगातार होती रही। इस निगरानी ने परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित की। उत्तर पुस्तिकाओं में नई सुरक्षा व्यवस्था परीक्षा प्रक्रिया को और मजबूत बनाने के लिए इस वर्ष पहली बार उत्तर पुस्तिकाएं ए-4 साइज (पोर्ट्रेट) में तैयार की गईं। हर पृष्ठ पर यूपीएमएसपी का सूक्ष्म अंकन, मार्जिन लाइन, क्यूआर कोड, क्रमांक, परिषद का लोगो और पृष्ठ संख्या मुद्रित की गई। पुस्तिकाओं को चार अलग-अलग रंगों में सिलाई युक्त बनाया गया, ताकि छेड़छाड़ असंभव हो। इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षाओं के अंक परीक्षकों ने पोर्टल और मोबाइल ऐप के जरिए सीधे ऑनलाइन अपलोड किए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'बेसुध बेटे को घर की हर बात बताती थी':मां बोली- उम्मीद थी कि पलक झपकाकर बता देगा की सुन लिया
    Next Article
    गोरखपुर में रेप पीड़िता और उसकी बहन का अपहरण:कोर्ट में होनी थी गवाही, आरोपी बना रहे थे समझौते का दबाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment