Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में राष्ट्रीय लोकदल का हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन:संगठन कि मजबूती पर दिया जोर, 15 मार्च के कार्यक्रम को लेकर रणनीति पर हुई चर्चा

    9 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में राष्ट्रीय लोकदल (RLD) का क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आने वाले कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा की। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही। इस दौरान भारत रत्न चौधरी चरण सिंह, चौधरी अजीत सिंह अमर रहें और जयंत चौधरी जिंदाबाद तथा राष्ट्रीय लोकदल जिंदाबाद के नारे लगाए गए। मुख्य अतिथि समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय विशिष्ट अतिथि रहे, जबकि क्षेत्रीय अध्यक्ष संतकबीरनगर विवेक चौधरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सम्मेलन का आयोजन जिलाध्यक्ष गोरखपुर सतीश कुमार दूबे ने किया। अपने संबोधन में नेताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और इसके लिए कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर लगातार सक्रिय रहना होगा। उन्होंने कहा कि गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने के लिए सभी पदाधिकारियों को मिलकर काम करना चाहिए। संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर जोर नेताओं ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सदस्यता अभियान को तेज किया जाए और नए लोगों को पार्टी से जोड़ा जाए। उन्होंने आपसी समन्वय बनाकर काम करने और क्षेत्र की समस्याओं को उठाने पर भी जोर दिया। सम्मेलन में चौधरी जयंत सिंह, शहनवाज, अरविंद राम त्रिपाठी (जिला संगठन मंत्री), चंद्र प्रकाश दुबे, डॉ. सुधाकर पांडेय (राष्ट्रीय सचिव), गणेश प्रसाद, कुलदीप, रजनीकांत मिश्र (प्रदेश उपाध्यक्ष), विजय यादव (प्रदेश महासचिव), रमाशंकर चौहान, विनोद कुंवर, महेश चौहान, विपिन श्रीवास्तव, सीताराम मौर्या, सर्वेश वर्मा, विपिन सिंह, शिवदत्त पाठक और अरुण पटेल समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों पर हुई चर्चा सम्मेलन में जानकारी दी गई कि 15 मार्च को कैबिनेट मंत्री चौधरी जयंत सिंह का देवरिया जिले में आगमन प्रस्तावित है। इसे लेकर कार्यक्रम की तैयारियों, जिम्मेदारियों के बंटवारे और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। अंत में नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में 'यादवजी की लव स्टोरी' फिल्म का विरोध शुरू:निर्माता और निर्देशक पर केस, फिल्म बैन करने की मांग
    Next Article
    कौशांबी में यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी:80 केंद्रों पर 45,687 छात्र देंगे एग्जान, केन्द्रों की CCTV से निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment