Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में 'यादवजी की लव स्टोरी' फिल्म का विरोध शुरू:निर्माता और निर्देशक पर केस, फिल्म बैन करने की मांग

    11 hours ago

    1

    0

    संभल में 'यादवजी की लव स्टोरी' फिल्म की रिलीज से पहले ही विरोध शुरू हो गया है। यादव समुदाय के युवाओं ने फिल्म के दृश्यों पर आपत्ति जताते हुए निर्माता, निर्देशक और कलाकारों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। जनपद संभल की तहसील गुन्नौर के थाना धनारी क्षेत्र के गांव भकरौली निवासी अरविंद कुमार ने दो दर्जन से अधिक लोगों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। शिकायत में कहा गया है कि 27 फरवरी को रिलीज होने वाली इस फिल्म में दिखाए गए दृश्यों से यादव समुदाय की भावनाएं आहत हो रही हैं, जिससे समाज में भारी आक्रोश है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, फिल्म में यादव समाज की लड़की और अन्य धर्म के लड़के की प्रेम कहानी को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। उनका आरोप है कि यह यादव समाज की संस्कृति और इतिहास को विकृत करने का प्रयास है। इस संबंध में फिल्म निर्माता संदीप तौमर, निर्देशक अंकित भड़ाना, अभिनेत्री प्रगति तिवारी और अभिनेता विशाल मोहन के विरुद्ध नामजद शिकायत दर्ज कराई गई है। अरविंद यादव ने संभल के सभी सिनेमाघर मालिकों से अपील की है कि वे इस फिल्म को प्रदर्शित न करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि फिल्म दिखाई गई तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। वीरेश यादव ने बताया कि फिल्म 'यादवजी की लव स्टोरी' में यादव समाज की बेटी और मुस्लिम लड़के की प्रेम कहानी दिखाई गई है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म से यादव समाज में रोष फैल रहा है और समाज को बदनाम किया जा रहा है। हमारी मांग है कि इस फिल्म को तुरंत प्रतिबंधित किया जाए। इस मौके पर विपिन कुमार, पंकज यादव, कृष्ण बंशी, पिंकू यादव, राहुल यादव, नरेश यादव, विनेश यादव, मुकेश यादव, विजय यादव, रिंकू यादव और वीरेश यादव सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में नाबालिक का अपहरण कर रेप आरोपी गिरफ्तार:गाजीपुर के रहने वाले आरोपी ने घटना को दिया था अंजाम, पुलिस की विवेचना में आया था नाम
    Next Article
    गोरखपुर में राष्ट्रीय लोकदल का हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन:संगठन कि मजबूती पर दिया जोर, 15 मार्च के कार्यक्रम को लेकर रणनीति पर हुई चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment