Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में सीमेंट से लदी मालगाड़ी पटरी से उतरी, VIDEO:यार्ड में मची अफरातफरी; 7 घंटे बाद रवाना हुई, DRM ने लिया जायजा

    5 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर जंक्शन पर सोमवार की देर रात सीमेंट से लदी मालगाड़ी पटरी से उतर गई। यह घटना जंक्शन के लाइन नंबर 8 के पश्चिमी यार्ड में करीब 1 बजे हुआ। देर रात मालगाड़ी की तीन बोगियां अचानक पटरी से उतर जाने से मौके पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का काम शुरू किया। सीमेंट की बोरियां लेकर जा रही थी मालगाड़ी बताया गया कि यह मालगाड़ी मध्यप्रदेश से बिहार के नारायणपुर अनंत रेलवे स्टेशन जा रही थी। मालगाड़ी में सीमेंट की बोरियां लदी हुई थीं। इसी दौरान गोरखपुर जंक्शन के पश्चिमी यार्ड में इसकी तीन बोगियां पटरी से नीचे उतर गईं। हादसे के बाद रेलवे कर्मचारियों ने सबसे पहले पटरी से उतरी बोगियों को मालगाड़ी से अलग करने की कार्रवाई शुरू की, ताकि बाकी मालगाड़ी को सुरक्षित तरीके से आगे भेजा जा सके। सुबह 8:10 बजे हटाई गईं तीनों बोगियां रेलवे प्रशासन की टीम ने कई घंटे की कार्रवाई के बाद मंगलवार की सुबह करीब 8:10 बजे पटरी से उतरी तीनों बोगियों को हटाया। इसके बाद मालगाड़ी को रीरेल कर आगे के लिए रवाना कर दिया गया। रेलवे की ओर से घटना के बाद मौके पर जरूरी जांच और तकनीकी कार्रवाई भी की गई। डीआरएम भी पहुंचे घटनास्थल घटना की जानकारी मिलने के बाद डीआरएम भी मंगलवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण किया और अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली। फिलहाल मालगाड़ी की तीन बोगियां पटरी से उतरने की असली वजह सामने नहीं आई है। जांच में जुटी रेलवे प्रशासन हादसा पश्चिमी यार्ड में होने के कारण रेलवे प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पटरी से उतरी बोगियों को अलग कर दिया। इसके बाद मालगाड़ी को सुरक्षित तरीके से आगे भेज दिया गया। फिलहाल घटना में किसी जनहानि की जानकारी नहीं है। रेलवे प्रशासन की टीम घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आखिर किन कारणों से मालगाड़ी की बोगियां पटरी से उतरीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चलती ट्रेन में महिला को गिराकर लात और थप्पड़ बरसाए:बचा रहे युवक पर भी आरोपियों ने किया हमला, झांसी से आगरा तक तलाश में जुटी RPF
    Next Article
    उन्नाव में बीच सड़क युवक को गिराकर पीटा, VIDEO:आरोपियों ने कॉलर पकड़कर जमीन पर पटका; मां ने 3 लोगों पर आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment