Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ पूर्वाई लोकउत्सव:हस्तशिल्प स्टॉल पर दिनभर रही रौनक, कारीगरों-कलाकारों को मिला मंच

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर में पूर्वांचल की समृद्ध लोक परंपरा, संस्कृति और कला को मंच देने वाले पूर्वाई लोकउत्सव का शनिवार को गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में भव्य शुभारंभ हुआ। दो दिन तक चलने वाले इस आयोजन की शुरुआत सुबह निकाली गई आकर्षक शोभायात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में कलाकारों, आयोजकों और शहर के लोगों ने भाग लिया। आयोजन स्थल पर दिनभर लोगों की खासी भीड़ देखने को मिली और पूरा परिसर उत्सवमय माहौल से सराबोर रहा। सुबह निकली शोभायात्रा में पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकारों ने पूर्वांचल की लोक संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की। ढोल-नगाड़ों, लोकगीतों और पारंपरिक धुनों के साथ निकली यात्रा ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और उत्साह के साथ सहभागिता की। गंभीरनाथ प्रेक्षागृह परिसर बना सांस्कृतिक केंद्र उत्सव के चलते गंभीरनाथ प्रेक्षागृह परिसर पूरी तरह सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है। यहां सुबह से ही लोगों की आवाजाही शुरू हो गई और दिनभर परिवारों, युवाओं और बच्चों की भीड़ जुटी रही। लोग आयोजन स्थल पर घूमने, कार्यक्रम देखने और खरीदारी करने का आनंद लेते नजर आए। लोकउत्सव में बड़ी संख्या में हस्तशिल्प के स्टॉल लगाए गए हैं, जो लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने हुए हैं। स्टॉल पर हाथों से तैयार किए गए पर्स, वॉल हैंगिंग, भगवान का झूला, पारंपरिक आभूषण और तरह-तरह के सजावटी सामान लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। स्थानीय कारीगरों द्वारा तैयार उत्पादों की खरीदारी के लिए दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही और स्टॉल पर रौनक बनी रही। खरीदारी के साथ लोक संस्कृति से जुड़ाव उत्सव में पहुंचे लोग न सिर्फ खरीदारी कर रहे हैं बल्कि लोक संस्कृति से जुड़े उत्पादों को करीब से देख और समझ भी रहे हैं। महिलाओं और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। कई लोग पारंपरिक वस्तुओं को यादगार के रूप में खरीदते नजर आए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में होली को लेकर खाद्य विभाग की टीम अलर्ट:11 से ज्यादा नमूने जांच को भेजे, लोगों से सावधान रहने की अपील की
    Next Article
    गाजीपुर में 61 किलो अवैध गांजा बरामद:दो कारों से 15 लाख का गांजा जब्त, तस्कर फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment