Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में शनिवार को रहेगी बिजली कटौती:सुबह 10 से शाम 4 बजे तक शटडाउन, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर में सड़क चौड़ीकरण और सीएम ग्रिड योजना के तहत लाइन शिफ्टिंग कार्य के कारण शनिवार को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को पहले ही सूचना जारी करते हुए निर्धारित समय में सहयोग की अपील की है। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें। कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। इन क्षेत्रों में रहेगा बिजली संकट 33 केवी राप्तीनगर उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी राम जानकी नगर, मोती पोखरा और कृष्णा नगर फीडर की आपूर्ति शनिवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। वहीं सड़क चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते विद्युत उपकेंद्र बक्शीपुर के 11 केवी दीवान बाजार, कोतवाली और बक्शीपुर फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी। अन्य फीडर भी रहेंगे प्रभावित इंडस्ट्रियल स्टेट उपकेंद्र के 11 केवी पश्चिमी जनप्रिय फीडर के साथ ही राप्तीनगर उपकेंद्र के 11 केवी फेस तीन और बशारतपुर फीडर की आपूर्ति भी शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में पुलिस जांच पर सवाल:एसपी से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग
    Next Article
    शामली में तीन बाइक सवारों की मौत:तेज रफ्तार थार ने पीछे से टक्कर मारी, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया; आरोपी ड्राइवर फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment