Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में तीन बाइक सवारों की मौत:तेज रफ्तार थार ने पीछे से टक्कर मारी, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया; आरोपी ड्राइवर फरार

    1 hour ago

    1

    0

    शुक्रवार रात दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर थाना भवन क्षेत्र के गांव भैशानी इस्लामपुर के पास एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने बाइक सवार तीनों युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। सूचना मिलने पर थाना भवन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवकों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान हरड़ निवासी राजू पुत्र राकेश, तथा हिरणवाड़ा निवासी बिट्टू पुत्र ओमवीर और सुभाष पुत्र रणवीर के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थाना भवन पहुंचने लगे। अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि वाहन की पहचान की जा सके। घटना की गंभीरता को लेकर उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में शनिवार को रहेगी बिजली कटौती:सुबह 10 से शाम 4 बजे तक शटडाउन, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील
    Next Article
    सहारनपुर में विकास कार्यों की समीक्षा:हिंडन नदी की सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता, खराब रैंकिंग पर अधिकारियों को फटकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment