Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में शादी समारोह में युवक की पीटकर हत्या;VIDEO:डीजे पर नाचने को लेकर बवाल हुआ, पकड़े गए 2 आरोपी

    5 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में शादी समारोह में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार रात की है। डीजे पर नाचने के दौरान बवाल हुआ था। इसके बाद युवक को पीटकर अधमरा कर दिया। परिजनों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बुधवार सुबह युवक की मौत हो गई। इसके बाद कार्रवाई के लिए भीड़ ने सिकरीगंज थाने का घेराव कर दिया। पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत कराया। मृतक की बहन की तहरीर पर 5 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा पुलिस ने दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। मारपीट की घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। घटना सिकरीगंज थाना क्षेत्र के गांव हरिजनपुर की है। 3 तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से जानें पूरा मामला… मृतक की पहचान सहजनवां थाना क्षेत्र के चिरईयाढाड़ गांव के 19 साल के मुनीब चौहान के रूप में हुई। मृतक की बहन सरोजा देवी ने तहरीर देकर सिकरीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया। सरोजा ने पुलिस को बताया- 10 फरवरी को मेरा भाई मुनीब चौहान कनैला गांव से सिकरीगंज थाना क्षेत्र के हरिजनपुर में बारात गया था। वहां पर डीजे बज रहा था। जिसपर लोग नाच रहे थे। मेरा भाई भी वहीं देख रहा था। तभी डीजे पर नाच रहे हरिजनपुर गांव के सतेंद्र, निक्कू समेत अन्य लोग लाठी डंडे से हमला कर दिए। लहूलुहान होने पर मरा जानकर आरोपी वहां से भाग गए थे। घायल हालत में मुनीब को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। इसके बाद कार्रवाई के लिए परिजनों ने सिकरीगंज थाने का घेराव कर दिया। लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत कराया। अब जानिए वीडियो में क्या दिख रहा है… घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि शादी समारोह में मारपीट हो गई। इसके एक युवक कुछ लोग गिराकर मारने लगे। लोगों के हाथ में लाठी-डंडे थे। युवक पहले भागने की कोशिश करता था। इसके बाद वह जमीन पर गिर जाता है। लोगो तब भी उसको पीटते रहते है। इसके मरा समझकर लोग वहां से भाग जाते है। सरोजा देवी ने बताया- मुनीब चौहान चार भाईयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई राजेश चौहान और सुनील जम्मू में रहते हैं। वहीं एक भाई अनिल चौहान दुबई रहते हैं। घर पर पिता रामभवन चौहान और मां के साथ रहता था। भाई की साली की शादी में गया था 10 फरवरी को दुबई में रहने वाले भाई अनिल के ससुराल सिकरीगंज के हरिजनपुर में साली की शादी थी। जिसमे शामिल होने मुनीब गया था। रात करीब 10 बजे डीजे पर डांस चल रहा था। इस दौरान ही गांव के ही कुछ युवकों से विवाद हुआ। इसके बाद एक साथ मिलकर आरोपियों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। घायल मुनीब अचेत होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद भी आरोपी उसके सिर पर लाठी बरसाते रहे। इस घटना के बाद पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। शादी के घर गीत संगीत बंद हो गया। किसी तरह शादी कार्यक्रम पूरा कराया। मुनीब के तीनों भाई बाहर हैं। कॉल कर उन्हें सूचना दे दी है। जम्मू में रहने वाले दोनों भाई गोरखपुर के लिए रवाना हो गए हैं। इस संबंध में एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी ने बताया- शादी समारोह में डीजे पर नाचने के दौरान मारपीट हुई थी। इसमे घायल मुनीब चौहान की इलाज के दौरान मौत हो गई है। परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 2 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। -------------------- ये खबर भी पढ़ें 100 फीट ऊंचे टावर से गिरकर युवक की मौत, VIDEO:कन्नौज में बोला- मेरी शादी करा दो, नहीं तो कूद जाऊंगा; प्रेमिका से करना चाहता था शादी कन्नौज में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर से नीचे गिरने से युवक की मौत हो गई। प्रेमिका से शादी कराने की जिद में वह टावर पर चढ़ा था। टावर पर चढ़ने के बाद प्रेमिका नाम लेकर चिल्लाने लगा कि मेरी शादी करा दो, नहीं तो कूद जाऊंगा और मर जाऊंगा। वह करीब 2 घंटे तक टावर पर बैठा रहा। टावर पर चढ़े युवक को लोग समझा ही रहे थे कि अचानक उसका बैलेंस बिगड़ गया। वह खुद को संभाल नहीं पाया और नीचे जमीन पर आ गया। आनन फानन में लोग उसे अस्पताल लेकर भागे। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैं लौट आउंगा...कहकर एक फंदे पर लटके चाची-भतीजे:एटा में एक साल से था अफेयर, 6 महीने पहले युवक की शादी हुई थी
    Next Article
    एक मंत्री मूंछों पर ताव देते रहे, दूसरे मंत्री झपकी...VIDEO:खन्ना की शायरी पर बजी तालियां; यूपी बजट के सबसे मजेदार पल देखिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment