Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में तेज बारिश, सड़कें तालाब बनीं, कारें आधी डूबीं:प्रतापगढ़ SP दफ्तर में पानी घुसा, काशी में गंगा उफनाई, आरती की जगह बदली

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी में मानसून एक्टिव हो गया है। शनिवार सुबह 7 बजे गोरखपुर, बरेली, आगरा समेत 10 शहरों में बारिश हुई। गोरखपुर में इतनी बारिश हुई कि सड़कें तालाब बन गईं। कारें आधी डूब गईं। घुटनों तक पानी में लोग बाइक-स्कूटी खींचते नजर आए। सुबह से लखनऊ-कानपुर समेत 30 से ज्यादा शहरों में बादल छाए हैं। इससे पहले शुक्रवार को वाराणसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़ समेत 20 शहरों में बारिश हुई। प्रतापगढ़ में SP दफ्तर में पानी भर गया। काशी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से ललिता घाट पर आरती की जगह बदलनी पड़ी। आरती अब सीढ़ियों के ऊपर सुरक्षित स्थान पर कराई जाएगी। प्रयागराज में नाला धंसने से कार फंस गई। आज पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट है। 31 शहरों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि प्रदेश में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। ऐसे में बारिश का सिलसिला अब जारी रहेगा। लोग सतर्क रहें। जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें। बारिश की 2 तस्वीरें देखिए- पहाड़ों पर भारी बारिश से प्रदेश की नदियां उफान पर उधर, पहाड़ों पर भारी बारिश से प्रदेश की नदियां उफान पर हैं। प्रयागराज संगम पर गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। अनाउंस कर लोगों को नदी से दूर रहने को कहा जा रहा है। बलिया और बाराबंकी में सरयू नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। 87 गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया की वजह से पूर्वी यूपी में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। आज यह पश्चिमी यूपी को भी पूरी तरह से कवर कर लेगा। इसके असर से यूपी में मानसून रफ्तार पकड़ेगा। अगले एक हफ्ते भारी बारिश होगी। यूपी के मौसम के पल-पल अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:सुप्रीम कोर्ट बोला-SIR में नाम कटने से नागरिकता नहीं जाती; देश में प्लास्टिक नोट चलेंगे, यूपी में पुलिस को गोली मारने वाले 2 बदमाश ढेर
    Next Article
    पत्नी ने पति को सांप से डसवाया:मेरठ में सुबह लाश लेकर हॉस्पिटल भागी, दूध में नींद की गोलियां दी थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment