Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी ने पति को सांप से डसवाया:मेरठ में सुबह लाश लेकर हॉस्पिटल भागी, दूध में नींद की गोलियां दी थी

    22 hours ago

    1

    0

    मेरठ में स्कूल संचालक की मौत के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। संचालक की पत्नी ने अपने प्रेमी और स्कूल के वैन ड्राइवर के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। पहले पति को दूध में नींद की गोलियों की ओवरडोज दी, फिर जहरीला सांप उसके कंबल में छोड़कर डसवा दिया। पुलिस ने पत्नी, प्रेमी और दो सपेरों समेत 4 को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार सुबह 6 बजे स्कूल संचालक का शव किराए के मकान के कमरे में बेड पर मिला। फिर पत्नी और परिवार के लोग बॉडी लेकर अस्पताल पहुंचे, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने पत्नी पर सांप से कटवाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की। कॉल डिटेल खंगाली तो ड्राइवर के ज्यादा बातचीत पर शक हुआ। इसके बाद ड्राइवर ने पूरी वारदात कबूल ली। पत्नी ने पुलिस की शुरुआती पूछताछ में बताया कि वह रात करीब 2 बजे अपने 6 साल के बेटे को लेकर दूसरे कमरे में सोने चली गई थी। सुबह जब कमरे में पहुंची, तो पति बेड पर चादर ओढ़कर लेटे थे। कई बार आवाज देने पर कोई हलचल नहीं हुई, तो पत्नी ने चादर हटाई। वहां एक सांप देखकर वह चीख पड़ी। जांच में उनके दाएं पैर पर सांप के काटने के निशान मिले। मृतक के परिजनों ने पत्नी पर साजिश करने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामला हस्तिनापुर थाना क्षेत्र का है। 2 तस्वीरें देखिए- हस्तिनापुर में किराए के मकान में रहते थे, लव मैरिज की थी अतुल कुमार (32) बहसूमा थाना क्षेत्र के भंडोरा गांव के रहने वाले थे। 4 किलोमीटर दूर हस्तिनापुर में पत्नी दामिनी (30) और 6 साल के बेटे के साथ किराए पर रहते थे। पिछले 4 साल से अतुल और दामिनी मकान से 1 किलोमीटर दूर कृष्ण किड्स प्ले स्कूल चलाते थे। स्कूल कक्षा नर्सरी से कक्षा 5 तक है। इसमें करीब 150 बच्चे पढ़ते हैं। अतुल तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। पिता अजब सिंह (72) गांव में खेती-किसानी करते हैं। मां संतोष देवी (69) गृहिणी हैं। बड़ा भाई कुलदीप फौज से रिटायर हैं। पत्नी, बच्चों के साथ बहसूमा में रहते हैं। दूसरे नंबर के भाई मनदीप ने 4 साल पहले फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। 7 साल पहले अतुल ने दामिनी के साथ लव मैरिज की थी। परिजनों ने बताया कि अतुल प्ले स्कूल चलाने से पहले एक कंप्यूटर कंपनी में प्राइवेट जॉब करते थे। शादी के बाद पत्नी के साथ मिलकर स्कूल चला रहे थे। सुबह 7 बजे दामिनी ने कॉल कर जानकारी दी। हमें पहले से ही बहू पर शक था। हमने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। सबूत जुटाए। सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया- स्कूल संचालक का शव मिलने की सूचना पर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से सबूत और नमूने जुटाए। कॉल डिटेल के आधार पर ड्राइवर तुषार को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने हत्या की पूरी बात कबूल कर ली। ड्राइवर तुषार, पत्नी दामिनी, सपेरे सोनू और उदय को गिरफ्तार किया गया है। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें लड़की से पूछा- शादी करोगी, मना करते ही गोली मारी:चिल्लाते हुए भागा- किसी और की नहीं होने दूंगा; मेरठ में बीच सड़क वारदात मेरठ में सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में बीच सड़क 24 साल की लड़की को गोली मार दी। गुरुवार रात 11 बजे आरोपी ने सहेली के साथ लड़की को रोका। उससे पूछा- मुझसे शादी कर लो। लड़की ने मना किया तो बंदूक निकाल ली। फायर कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में तेज बारिश, सड़कें तालाब बनीं, कारें आधी डूबीं:प्रतापगढ़ SP दफ्तर में पानी घुसा, काशी में गंगा उफनाई, आरती की जगह बदली
    Next Article
    अखिलेश फीफा वर्ल्डकप फाइनल देखने गए:BJP विधायक के पापा कटवा रहे टिकट, मंच पर गहरी चिंता में डूबे पाठकजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment