Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में तेज डंपर ने नवविवाहित जोड़े को उड़ाया:इलाज से दौरान हुई मौत,1 महीने पहले हुई थी शादी, 2 बच्चियों का इलाज एम्स मे जारी

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र के सिक्टौर में मंगलवार की रात करीब 7 बजे डंपर और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। बाइक पर कुल 4 लोग सवार थे। पति-पत्नी और घर की 2 लड़कियां। एक्सीडेंट होते ही डंपर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो। टक्कर इतना जोरदार था कि बाइक का पिछला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। इस टक्कर में पति पत्नी और दोनों लड़कियों को गंभीर चोट आई। परिवार वालों ने घायल को एम्स में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों की टीम ने पति-पत्नी को बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज से दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। वहीं दोनों दोनों लड़कियों का इलाज एम्स में चल रहा है। देखिए हादसे की कुछ तस्वीरें अब विस्तार से पढ़िए पूरा ममला… बाइक सवार की पहचान मितेश (27) अपनी पत्नी सोनम (22) और घर की दो मासूम बेटी खुशी (7) और तन्नू (6) के साथ नौका विहार से घूमकर अपने घर लौट रहे थे। परिवार खुशी-खुशी समय बिताकर वापस आ रहा था, लेकिन उन्हें क्या पता था कि रास्ते में ही एक दर्दनाक हादसा उनका इंतजार कर रहा है। जैसे ही उनकी बाइक सिक्टौर के करमहिया घाट के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने अचानक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का पिछला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और सभी सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया, जिससे लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला। मौके पर मची अफरा-तफरी दुर्घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। सड़क पर घायल पड़े परिवार को देखकर हर कोई सन्न रह गया। लोगों ने बिना देर किए पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत सभी घायलों को पहले एम्स गोरखपुर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। मितेश और उनकी पत्नी सोनम की हालत बेहद नाजुक होने के कारण उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने दोनों का इलाज शुरू किया। लेकिन चोट इतनी गहरी थी की डॉक्टरों की टीम ने भी उन्हे बचा नहीं पाए। इधर खुशी और तन्नू का इलाज एम्स में चल रहा है। उनकी हालत को लेकर डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं। एक महीने में उजड़ गया घर इस हादसे का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि मितेश और सोनम की शादी अभी केवल एक महीने पहले ही हुई थी। दोनों ने अपने नए जीवन की शुरुआत ही की थी और कई सपने देखे थे, लेकिन एक ही हादसे ने सब कुछ खत्म कर दिया। नवविवाहित जोड़े की इस तरह मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है। जिसने भी यह खबर सुनी, वह स्तब्ध रह गया। परिवार में मचा कोहराम जैसे ही इस घटना की सूचना मितेश के घर पहुंची, वहां मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मितेश के पिता राजेंद्र ने कहा कि उनका पूरा परिवार उजड़ गया है और अब उन्हें न्याय चाहिए। पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही खोराबार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को कब्जे में ले लिया। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। परिवार की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुधांशु सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैस किल्लत पर AAP जिलाध्यक्ष का अनशन:मेरठ में प्रशासन ने दिया समाधान का आश्वासन
    Next Article
    नाना-नानी से बच्ची को मिलाने लाए दामाद की हत्या:लखनऊ में सास-ससुर, सालियों ने कमरे में बंदकर मार डाला; बीचबचाव करती रही पत्नी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment