Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाना-नानी से बच्ची को मिलाने लाए दामाद की हत्या:लखनऊ में सास-ससुर, सालियों ने कमरे में बंदकर मार डाला; बीचबचाव करती रही पत्नी

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में 2 साल की बेटी को नाना-नानी से मिलाने लाए दामाद की ससुरालवालों ने हत्या कर दी। आरोप है कि सास, ससुर, चचिया ससुर और सालियों ने मिलकर उसे पीट-पीटकर मार डाला। इस दौरान उसकी पत्नी बीचबचाव करती रही लेकिन ससुरालवाले नहीं माने। कमरे में बंद कर सबने पिटाई शुरू की। ससुर ने चारपाई का पाया दामाद के सिर पर मार दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना लखनऊ के आशियाना इलाके की मंगलवार रात की है। सेक्टर-I स्थित मकान नंबर ए-1061 में रहने वाले तीर्थराज सिंह के यहां रविवार को नातिन को लेकर बेटी और दामाद आए। मंगलवार रात में खाना खाने के बाद विवाद शुरू हो गया। इस दौरान सबने दामाद को कमरे में बंदकर पिटाई शुरू कर दी। चारपाई के पाए की चोट सिर पर लगते ही दामाद गिर पड़ा। कुछ देर तड़पा फिर दम तोड़ दिया। 2 तस्वीरें देखिए- परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी हत्यारोपी तीर्थराज सिंह लखनऊ हाईकोर्ट में वकील हैं। वह आशियाना सेक्टर-I स्थित मकान संख्या ए-1061 में पत्नी सरोज और पांच बेटियों राधा, साक्षी, रत्ना, ज्योति और विधि सिंह के साथ रहते हैं। चार साल पहले मझली बेटी साक्षी ने प्रतापगढ़ के विष्णु यादव से परिवार के खिलाफ जाकर लव मैरिज कर ली थी। तीर्थराज सिंह इसी कारण विष्णु से कम बातचीत करते थे। उनके पड़ोसी ने बताया- तीर्थराज अपनी गाड़ी में भाजपा का झंडा लगाकर चलते हैं। दबंग छवि के व्यक्ति हैं। डेढ़ साल पहले दामाद से विवाद होने पर उसे चाकू मारा था। तब भी उनपर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। दामाद के पिता ने थाने में दी शिकायत मृतक दामाद विष्णु यादव (30) के पिता छेदीलाल यादव बेटे की हत्या की खबर सुनकर प्रतापगढ़ से लखनऊ पहुंचे। उन्होंने आशियाना थाने में लिखित शिकायत दी। इसमें आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या ससुराल वालों ने मिलकर की है। बेटे की शादी करीब 4 साल पहले साक्षी सिंह से प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी। इसी से ससुरालवाले शुरू से नाराज थे। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकियां देता था। 15 मार्च को विष्णु अपनी पत्नी के साथ गांव से लखनऊ ससुराल आया था। 17 मार्च की रात करीब 11 बजे पुलिस ने फोन पर हत्या की सूचना दी। जब परिजन लखनऊ पहुंचे तो शव मोर्चरी में मिला। आरोप लगाया कि ससुर तीर्थराज सिंह, सास सरोज, चाचा ससुर यज्ञ नारायण उर्फ नन्हे और सालियों ने मिलकर बंद मकान में विष्णु की हत्या की। पत्नी ने भी किया मारपीट का खुलासा मृतक की पत्नी साक्षी सिंह ने भी पूछताछ में बताया कि परिवार के लोगों ने विष्णु के साथ मारपीट की, जिससे उनकी मौत हो गई। बीचबचाव के दौरान उसे भी चोटें आईं। करीब दो साल पहले विष्णु को साली के अपहरण के आरोप में जेल भिजवा दिया गया था। वहां से एक साल पहले बाहर आया। इसके बाद ससुर-दामाद के बीच दूरियां और बढ़ गई थीं। तीर्थराज, विष्णु को एकदम देखना नहीं पसंद करता था। कमरे में बंद कर ससुराल वालों ने पीटा विष्णु शादी के बाद पत्नी साक्षी के साथ अपने घर सांगीपुर प्रतापगढ़ में रहता था। उनकी 2 साल की बेटी अर्चिता भी है। वह साक्षी की जिद पर ही यहां आता था। पत्नी के कहने पर ही वह इस बार भी आया था। मंगलवार रात खाना खाने के बाद करीब 10 बजे उसका ससुर तीर्थराज से विवाद हो गया। हाथापाई होने लोगी तो इसमें सास, सालियां और चचिया ससुर भी शामिल हो गए। इस बीच तीर्थराज ने चारपाई के पाए से विष्णु के सिर पर वार कर दिया। विष्णु का सिर फट गया और वह खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर पड़ा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में तेज डंपर ने नवविवाहित जोड़े को उड़ाया:इलाज से दौरान हुई मौत,1 महीने पहले हुई थी शादी, 2 बच्चियों का इलाज एम्स मे जारी
    Next Article
    MMMUT को ग्लोबल रैंकिंग-2026 में 21वीं रैंक मिली:टीचिंग, रिसर्च और इनोवेशन में मजबूत प्रदर्शन से मिली उपलब्धि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment