Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में तेज धूप से होने लग रही गर्मी:मार्च से शुरू हो जाएगी भीषण गर्मी, जल्द 35 °C तक पहुंचेगा तापमान

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में गुरुवार की सुबह आसमान पूरी तरह साफ रहा। सुबह के समय हल्की ठंडक जरूर महसूस हुई, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा, तेज धूप निकलने से मौसम में गर्माहट बढ़ने लगी। दोपहर तक लोगों को हल्की से मध्यम गर्मी का एहसास होने लगा और कई जगहों पर पसीना भी आने लगा। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिनभर 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। हालांकि हवा चलने के बावजूद मौसम शुष्क बना रहेगा और धूप की तीव्रता कम नहीं होगी। साफ और शुष्क रहेगा मौसम मौसम विभाग का कहना है कि गोरखपुर और आसपास के इलाकों में फिलहाल मौसम साफ ही रहने वाला है। आसमान में बादल नहीं दिखेंगे और बारिश की कोई संभावना नहीं है। सुबह और रात में हल्की ठंडक बनी रहेगी, लेकिन दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का असर साफ महसूस होगा। इस बार फरवरी में ही मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। आमतौर पर मार्च के मध्य से गर्मी बढ़ती है, लेकिन इस बार फरवरी के आखिरी सप्ताह में ही तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है। दोपहर के समय धूप काफी तेज हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब समाप्त हो चुका है। इसी वजह से आसमान साफ है और तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आने वाले दिनों में दिन का तापमान और बढ़ सकता है। आने वाले दिनों में तापमान का अनुमान आने वाले दिनों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी होती रहेगी। ऐसे में लोगों को दिन के समय धूप से बचाव करने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी जा रही है। अगर यही स्थिति बनी रही तो इस बार गर्मी तय समय से पहले ही अपना असर दिखा सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में CA के घर छापेमारी:चार गाड़ियों में हरियाणा से आए थे अफसर, पुलिस को देर तक नहीं लगी भनक
    Next Article
    कोडीन मामले में दो आरोपियों की पेशी टली:अब 6 मार्च को अदालत में होंगे पेश, वाराणसी और गाजियाबाद से हुए थे गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment