Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी का तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस पहुंचा:प्रदेश का चौथा सबसे गर्म शहर रहा, अब दिन में धूप करने लगी है परेशान

    1 hour ago

    1

    0

    झांसी में गर्मी ने दस्तक दे रही है। यहां का तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जो सामान्य से 1.7 डिग्री ज्यादा है। दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। यहां का न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से खिल रही चटकदार धूप दोपहर में लोगों को परेशान करने लगी है। दिन में लोगों ने गर्म कपड़े पहनना बंद कर दिए हैं। रात को भी पंखे चलाए जा रहे हैं। IMD के अनुसार, बुधवार को झांसी प्रदेश का चौथा सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। 32.2 डिग्री तापमान के साथ हमीरपुर पहले नंबर पर रहा। जबकि 31.8 डिग्री तापमान के साथ बांदा और वाराणसी संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर रहे। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 5 दिनों तक मौसम साफ रहेगा। दिन में तेज धूप खिलेगी। इससे तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। दोपहर में धूप में खड़ा रहना मुश्किल फरवरी महीने की शुरूआत से ही तापमान में बढ़ाेत्तरी होने लगी थी। मैदानी इलाकों से आने वाली हवा के कारण झांसी के तापमान में लगातार इजाफा होने लगा। 16 फरवरी को झांसी का तापमान 31.4 डिग्री पहुंच गया। इसके बाद 18 फरवरी को मौसम ने करवट ले ली और दो दिनों तक रिमझिम बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई। मगर अब दोबारा से तेज धूप निकल रही है। इससे तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 5 दिनों तक मौसम साफ रहेगा। दिन में तेज धूप खिलेगी। इससे दिन और रात के तापमान में वृद्वि होने की संभवना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कस्तूरबा गांधी की छात्राएं प्रयागराज रवाना:बीएसए ने एजुकेशन टूर बस को हरी झंडी दिखाई
    Next Article
    परिजनों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम:मेरठ में बीच बाजार में युवक की गोली हत्या, आरोपी बोला-पत्नी को भी मारुंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment