Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Araria SSB Border | सीमा सुरक्षा और विकास पर गृह मंत्री Amit Shah का जोर! बिहार के अररिया में SSB चौकी का करेंगे उद्घाटन

    3 hours from now

    1

    0

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को अपने तीन दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे। अपने इस प्रवास के दौरान शाह रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील 'सीमांचल' क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने और आधारभूत ढांचे के विकास की समीक्षा करेंगे। बृहस्पतिवार को वह अररिया जिले में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की एक नई सीमा चौकी का उद्घाटन करेंगे।इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार से हो गयी बड़ी गलती? भारत से Iran हुआ बेहद आहत! अब दुनिया में कुछ बड़ा होगा! अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, शाह सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से भी बातचीत करेंगे और दोपहर में ‘वाइब्रेंट विलेजेज़ कार्यक्रम’ की प्रगति की समीक्षा करेंगे। गृह मंत्री बुधवार को तीन दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे। इस दौरान वह रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सीमांचल क्षेत्र में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। बुधवार को उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत एक वैधानिक निकाय ‘लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया’ की बैठक की अध्यक्षता की।इसे भी पढ़ें: Shaktikanta Das Birthday: PM Modi के भरोसेमंद अफसर, जिन्होंने संभाली देश की Economy, जानें कौन हैं Shaktikanta Das शाह के नेपाल से लगती खुली सीमा की निगरानी के लिए जिम्मेदार विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करने की भी संभावना है। नवंबर 2025 के बाद यह शाह का पहला बिहार दौरा है। इससे पहले वह विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रचंड जीत के बाद, नीतीश कुमार की अगुवाई में गठित नयी मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। शाह शुक्रवार को पूर्णिया का दौरा कर अपने बिहार प्रवास का समापन करेंगे, जहां से वह वापसी की उड़ान भरेंगे। राज्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने एक बयान में कहा, “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सीमांचल दौरा राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। नेपाल और बांग्लादेश से निकटता के कारण यह रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र है और यहां खुफिया तंत्र को मजबूत बनाए रखने तथा जनसांख्यिकीय संतुलन बनाए रखने की चुनौतियां हैं।” बिहार के उत्तर-पूर्वी छोर पर स्थित सीमांचल घनी आबादी वाला, लेकिन बाढ़ प्रभावित और आर्थिक रूप से पिछड़ा इलाका है, जो नेपाल और पश्चिम बंगाल की सीमा के निकट स्थित है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    KAR vs J&K Final, Day 3 Live Score: 584 रन पर सिमटी J&K की पारी, राहुल-मयंक ने किया कर्नाटक की पारी का आगाज
    Next Article
    Shaktikanta Das Birthday: PM Modi के भरोसेमंद अफसर, जिन्होंने संभाली देश की Economy, जानें कौन हैं Shaktikanta Das

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment