Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में ट्रक पर अचानक गिरा बिजली का पोल:ड्राइवर-खलासी ने कूदकर बचाई जान, सड़क पर लटकने लगे तार

    7 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में सोमवार सुबह सड़क किनारे लगा जर्जर बिजली का पोल अचानक ट्रक के ऊपर गिर गया। हादसे के वक्त ट्रक में ड्राइवर और खलासी बैठे थे, दोनों ने कूदकर अपनी जान बचाई। पोल गिरते ही उसके साथ बिजली के तार भी सड़क पर लटकने लगे। इससे मौके पर हड़कंप मच गया और रास्ता भी बाधित हो गया, हालांकि हादसे में कोई राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया। सूचना मिलते ही बिजली विभाग ने इलाके की सप्लाई बंद कराई। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर पोल और तारों को हटाने का काम शुरू किया। घटना शास्त्रीपुरम कॉलोनी की है। सुबह करीब 6 बजे हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक ट्रक (UP53DT8202) सोमवार सुबह करीब 6 बजे शास्त्रीपुरम कॉलोनी के मोड़ पर पहुंचा था। ट्रक जैसे ही मोड़ से आगे बढ़ा, उसी दौरान सड़क किनारे लगा जर्जर बिजली का पोल अचानक टूटकर ट्रक के ऊपर गिर गया। पोल के ट्रक पर गिरते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। जिस समय बिजली का पोल ट्रक पर गिरा, उस वक्त ड्राइवर और खलासी दोनों ट्रक के अंदर बैठे हुए थे। अचानक हुई इस घटना से दोनों घबरा गए। कुछ पल के लिए उन्हें समझ नहीं आया कि क्या किया जाए। इसके बाद दोनों ने तुरंत ट्रक का दरवाजा खोला और नीचे कूद गए। समय रहते ट्रक से बाहर निकलने की वजह से दोनों की जान बच गई। पोल गिरने के बाद उस पर लगे बिजली के तार भी सड़क की तरफ लटकने लगे। इससे मौके पर खतरा और बढ़ गया। पोल और तारों के सड़क पर आ जाने से रास्ता पूरी तरह ब्लॉक हो गया। आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने लोगों को बिजली के तारों से दूर रहने की सलाह दी। सूचना मिलते ही बिजली विभाग ने कटवाई सप्लाई हादसे की जानकारी स्थानीय लोगों ने तत्काल बिजली विभाग को दी। सूचना मिलते ही बिजली विभाग ने संबंधित इलाके की बिजली सप्लाई बंद कराई, ताकि लटकते तारों की वजह से कोई दूसरा हादसा न हो। इसके बाद कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर बिजली के तारों और पोल को हटाने तथा शिफ्ट करने का काम शुरू किया। इस घटना के बाद सड़क किनारे लगे जर्जर बिजली के पोल को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पोल की हालत पहले से खराब थी तो उसे समय रहते बदला जाना चाहिए था। गनीमत रही कि पोल गिरने के समय वहां कोई राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया। अगर उस वक्त सड़क से कोई व्यक्ति गुजर रहा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। ड्राइवर और खलासी दोनों सुरक्षित हैं। बिजली विभाग की टीम पोल और तारों को हटाने में जुटी रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में स्विफ्ट और बलेनो की आमने-सामने टक्कर:अनूपशहर मार्ग पर कई लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    आजमगढ़ में सोमवार को भी बारिश के आसार:सुबह से ही आसमान में बादल छाए, रविवार शाम हुई थी जिले के आउटर वाले इलाकों में बारिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment