Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में TG-2 कर्मचारियों को ‘दलाल’ कहने पर आक्रोश:वीडियो कॉन्फ्रेंस के बयान को बताया अपमानजनक, आंदोलन की चेतावनी

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर में राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ ने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की विभागीय वीडियो कॉन्फ्रेंस में तकनीशियन ग्रेड-2 कर्मचारियों को लेकर दिए गए बयान पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। संघ के के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों के लिए “दलाल” शब्द का प्रयोग करना न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि इससे पूरे तकनीकी संवर्ग का मनोबल प्रभावित हुआ है। संघ ने कहा कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारु रखने की जिम्मेदारी तकनीशियन कर्मचारियों पर ही होती है। खराबी, लाइन फाल्ट, ट्रांसफार्मर समस्या या आपात स्थिति में यही कर्मचारी मौके पर पहुंचकर व्यवस्था बहाल करते हैं। बारिश, आंधी और ठंड के बीच जोखिम उठाकर कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए इस प्रकार की टिप्पणी अनुचित है। लिखित आदेशों के तहत ही हो रही तैनाती संघ के अनुसार तकनीशियन (TG–2) संवर्ग के कार्मिक विभिन्न उपकेंद्रों और शाखाओं में सक्षम अधिकारियों के लिखित आदेशों के अनुसार ही कार्य कर रहे हैं। यदि कार्य आवंटन या तैनाती से जुड़ी कोई प्रशासनिक विसंगति है तो उसका समाधान विभागीय स्तर पर किया जाना चाहिए। सार्वजनिक मंच से पूरे संवर्ग को अपमानजनक शब्दों से संबोधित करना समाधान नहीं है। गोरखपुर इकाई के पदाधिकारियों ने कहा कि शीर्ष स्तर से की गई सामान्य टिप्पणी कर्मचारियों के मनोबल को गिराती है। इससे विभागीय समन्वय और उपभोक्ताओं को दी जाने वाली सेवा पर भी असर पड़ सकता है। तकनीशियन कर्मचारी निगम और उपभोक्ता हित को प्राथमिकता देते हुए निष्ठा से अपने दायित्व निभाते हैं। सार्वजनिक खेद नहीं तो आंदोलन राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ ने मांग की है कि संबंधित वक्तव्य पर तत्काल सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त करते हुए सम्मानजनक स्पष्टीकरण जारी किया जाए। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो गोरखपुर सहित प्रदेश भर में चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी ऊर्जा प्रबंधन की होगी। संघ ने दोहराया कि तकनीकी कर्मचारियों का सम्मान और स्वाभिमान सर्वोपरि है तथा संगठन अपने सदस्यों की गरिमा की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष के लिए प्रतिबद्ध है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गले में नरमुंड, अघोरी ने मुंह से उगली आग, VIDEO:काशी में जलती चिताओं के बीच भस्म की होली; DJ पर नाचे भूत-पिशाच
    Next Article
    घर में अकेला पाकर युवती के साथ किया रेप:प्रेग्नेंट होने पर घरवालों को पता चला, पुलिस ने आरोपी को जयपुर से पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment