Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घर में अकेला पाकर युवती के साथ किया रेप:प्रेग्नेंट होने पर घरवालों को पता चला, पुलिस ने आरोपी को जयपुर से पकड़ा

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा में ओडिशा की युवती के साथ युवक ने रेप किया। युवती ने घरवालों को डर के चलते कुछ नहीं बताया। दो महीने बाद जब युवती प्रेग्नेंट हुई तो परिजनों को जानकारी हुई। युवती की मां ने आरोपी के घर पर शिकायत की। आरोपी युवक जयपुर भाग गया। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मूलरूप से ओडिशा के केंद्रपाड़ा निवासी परिवार ट्रांस यमुना क्षेत्र में रहकर मजदूरी करता है। युवती की मां ने दर्ज मुकदमे में कहा है कि दो महीने पहले परिवार के सभी सदस्य काम पर गए थे। घर में 25 वर्षीय बेटी अकेली थी। मकान में किराए पर रह रहे इमरान ने कमरे में घुसकर बेटी के साथ रेप किया। इसके बाद वह जयपुर चला गया। बेटी जब दो माह की गर्भवती हो गई, तब बेटी के साथ रेप की जानकारी हुई। पूछने पर बेटी ने वारदात के बारे में बताया। आरोप है कि उन्होंने इमरान के परिजनों से इस संबंध में शिकायत की तो उसके पिता संजय खान के अलावा भाई अरमान, बहन आसमीन व मुस्कान ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की मां ने थाना ट्रांस यमुना में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित का मेडिकल और बयान कराए। आरोपी इमरान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में TG-2 कर्मचारियों को ‘दलाल’ कहने पर आक्रोश:वीडियो कॉन्फ्रेंस के बयान को बताया अपमानजनक, आंदोलन की चेतावनी
    Next Article
    डीएम ने दिव्यांग को दी ट्राईसाइकिल:जनता दर्शन में सुनी जनसमस्याएं, तुरंत निस्तारण के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment