Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में TGT परीक्षा की पहली पाली समाप्त हुई:अभ्यर्थी बोले- इजी टू मॉडरेट रहा पेपर, कुछ ने सील खुलने का लगाया आरोप

    11 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में बृहस्पतिवार को टीजीटी भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन है। टीजीटी परीक्षा के दूसरे दिन की पहली पाली की परीक्षा समाप्त हो गई। दैनिक भास्कर से बात करते हुए अभ्यर्थियों ने बताया कि पहले शिफ्ट का पेपर इंग्लिश और बायोलॉजी दोनों ही आसान रहा। वही ग्रामर के पोर्शन थोड़े से उलझने वाले और फसाने वाले थे। महारगंज से पेपर देने पहुंची तृषा गुप्ता ने बताया मेरा बाइओलॉजी का पेपर था। लगभग सारे सवाल आसान थे। इसी लिए मैने सारे सवाल को किया है। 4 साल बाद इस परीक्षा में उम्मीद है की मेरा हो जाएगा। मऊ से आईं रूपल सिंह ने बताया कि- बहुत अच्छा पेपर हुआ है। ईजी तो मोडरेट पेपर था। माइनस मार्क नहीं होने से सारे 125 सवाल की हूं। कुछ सवाल थोड़े टाइम टेकेन थे। बस्ती पे सूर्य प्रकाश चौधरी ने बताया कि मेरा इंग्लिश का पेपर था। ग्रामर का पेपर थोड़ा उलझाने वाला था। डायरेक्ट सवाल न पूछ के धुमा दिया था। कुछ छात्रों ने लगाया आरोप वहीं आजमगढ़ से परीक्षा देने पहुंचे बीएल यादव ने आरोप लगाया कि- मेरे रूम नंबर BA(2b) परीक्षा शुरू होने से पहले बुकलेट का सील खुला हुआ था। ऐसा लग रहा था की किसी ने उसको पूरा नोच लिया हो। उन्होंने बताया कि जब हम लोगों ने इसका विरोध किया तो हमें जबरदस्ती परीक्षा देने की लिए बाध्य किया गया।इसके साथ एक-दो और अभ्यर्थियों ने अपनी समस्या बताई लेकिन कैमरे से आने में इंकार कर दिया। सुबह सबकी चेकिंग के बाद मिली एंट्री सभी अभ्यर्थियों की चेकिंग के बाद अंदर एंट्री मिल रही है। कोई भी आपत्तिजनक चीज अंदर ना जाने पाए इसके लिए मेटल डिटेक्टर से स्कैनिंग करने के बाद आधार कार्ड मिलान हो रहा है। उसके बाद रेटिना चेक के बाद सीट पर बैठने की इजाजत दी जा रही है। गोरखपुर में पहली पाली के लिए कुल 15 केंद्र बनाए गए हैं वहीं दूसरी पाली में 24 केंद्र पर भर्ती परीक्षा देंगे दूसरे दिन कुल 18188 अभ्यर्थी ने पंजीकरण कराया है। बुधवार को बिना किसी गड़बड़ी के पहले दिन की परीक्षा को पूरा करा लिया गया। आज की सुबह पाली में कुल 15 केंद्रों पर परीक्षा होगी। दूसरी पाली में कुल 24 केंद्र बनाए गए हैं। दोनों पाली मिलाकर 18188 अभ्यर्थी ने पंजीकरण कराया है। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। करीब चार साल बाद आयोजित हो रही इस भर्ती परीक्षा में प्रदेशभर से लाखों अभ्यर्थी शामिल होंगे। गोरखपुर में भी परीक्षा को लेकर प्रशासन और शिक्षा विभाग ने व्यापक इंतजाम किए हैं। आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 3539 पदों के लिए 8 लाख 68 हजार 531 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा 3 और 4 जून 2026 को दो दिनों तक आयोजित हो रही है। परीक्षा में ये दस्तावेज साथ लाना जरूरी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के समय कुछ जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे। इनमें— यदि कोई अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेज साथ नहीं लाता है तो उसे परीक्षा में शामिल होने में परेशानी हो सकती है। नहीं होगी निगेटिव मार्किंग परीक्षार्थियों के लिए राहत की बात यह है कि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। यानी किसी प्रश्न का गलत उत्तर देने पर अंक नहीं काटे जाएंगे। इससे अभ्यर्थी सभी प्रश्नों का उत्तर देने का प्रयास कर सकेंगे। ओएमआर शीट को लेकर विशेष व्यवस्था परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को अपनी ओएमआर शीट की प्रति स्वयं अलग नहीं करनी होगी। यह कार्य कक्ष निरीक्षक करेंगे। निरीक्षक उत्तर पत्रक की प्रति अलग करके अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराएंगे। परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले बंद हो जाएगा गेट आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसलिए अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने की पूरी तैयारी परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। निगरानी के लिए विशेष टीमों की तैनाती की गई है। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा संबंधी सभी निर्देशों का पालन करें और समय से केंद्र पर पहुंचें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में ट्रैक्टर से गिरकर किशोर की मौत:गांव के साथी के साथ कल्यानपुर गया था, मौके पर दम तोड़ा
    Next Article
    BREAKING: दिग्गज फिल्‍म निर्माता और CBFC के पूर्व अध्‍यक्ष पहलाज निहलानी का निधन, लीवर समस्‍या के बाद 76 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment