Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में ई-रिक्शा पलटने से 9 लोग घायल:कुरावली मार्ग पर हादसा, महिलाएं और बच्चे भी शामिल

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के कुरावली मार्ग पर बुधवार को एक ई-रिक्शा पलटने से 9 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ई-रिक्शा चालक ने एक बाइक सवार को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया। घायल सभी लोग भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरवा के निवासी बताए गए हैं। घायलों में सोनी (26), रजिया (40), डॉली (26), सोनी (21), शालीमा (35), निधि (18), परी (10), आसिफा (8) और जायशिफा (10) शामिल हैं। डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। अधिकांश को हल्की और मध्यम चोटें आई हैं, और सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने भी मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में वोटर पेंशन को लेकर प्रदर्शन:वाटर इंटरनेशनल पार्टी ने 11हजार रुपए की मांग पर दिया धरना
    Next Article
    तालाब में डूबकर भाई-बहन समेत तीन मासूमों की मौत:मां कपड़े धोने में व्यस्त थी, गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment