Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जापान को कराची समझ बना दी मस्जिद, अब चलेगा बुलडोजर?

    2 hours from now

    1

    0

    दो महीने पहले जापान में हजारों की संख्या में लोगों ने इसलिए प्रदर्शन किया था क्योंकि उन्हें डर था कि मस्जिद यहां पर बन रही है। लेकिन जापान के एक दूसरे शहर में पाकिस्तान ने अवैध तरीके से मस्जिद खड़ी कर दी। उसके राजदूत की मौजूदगी में मस्जिद का उद्घाटन भी हो गया। अब जापान में इस मस्जिद के खिलाफ माहौल गमाया हुआ है। बुलडोजर भी यहां चल सकता है। पाकिस्तान की फिर हुई इंटरनेशनल बेइज्जती। इस बार यह बेइज्जती खाली कटोरा फैलाने के लिए नहीं बल्कि जापान को कराची समझकर अवैध मस्जिद खड़ी करने के लिए हुई है। जापान  में बनी एक मस्जिद ने पाकिस्तान की नियत उसके कब्जाधारी इरादों को एक बार फिर एक्सपोज किया है। बता दिया है कि आतंकिस्तान की नियत में खोट है। आतंकिस्तान की नीति अवैध कब्जे की है। क्योंकि जिस मस्जिद को लेकर जापान में गुस्सा फूटा है, उसका उद्घाटन अप्रैल में ही पाकिस्तानी राजदूत अब्दुल हमीद ने किया था। इसी साल अप्रैल में पाकिस्तान के राजदूत अब्दुल हमीद की मौजूदगी में इस मस्जिद का उद्घाटन किया गया था।इसे भी पढ़ें: Shaurya Path: आकाश पर राज करेगी Indian Air Force, South Asia में ताकत के सारे समीकरण बदलकर रख देंगे 114 Rafale Jetsयह मस्जिद जापान के कुआगोई शहर में बनाई गई थी। लेकिन अब इस पर गिराए जाने का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि मस्जिद को गैरकानूनी तरीके से बनाया गया है और इसके लिए जरूरी अनुमति नहीं ली गई थी। इसलिए अब सवाल उठने लगा है कि क्या जापान में पाकिस्तान के अवैध कब्जे का बुलडोजर चलेगा? पाकिस्तान के वक्तव पर बोले गए झूठों से पर्दा उठता रहा है। भारत के ऑपरेशन सिंदूर से घबराए पाकिस्तान ने सीजफायर को लेकर झूठ बोला वो दुनिया के सामने आ गया। अब जापान में अवैध मस्जिद ने पाकिस्तान की थू थू कर दी है। जापान के कुआगोए प्रशासन ने एक आधिकारिक बयान में साफ कहा है कि यह इमारत एक शहरी विकास नियंत्रण क्षेत्र में बनाई गई है। जहां आमतौर पर निर्माण कार्य की मनाही होती है।इसे भी पढ़ें: Pakistan सीमा पर बाहुबलि लेकर अचानक पहुंचा भारत, एक्शन से मचा हड़कंप मस्जिद को शहर के प्रशासन की अनुमति के बिना बनाया गया। अब वहां के प्रशासन से इस अवैध मस्जिद को गिराने का अनुरोध किया गया है और इस प्रस्ताव को समीक्षा के लिए स्वीकार भी कर लिया गया है। बहुत संभव है कि 2 महीने पहले बनी यह मस्जिद मलबा हो जाए। जिस तरह जापानी फिजिसवा शहर की सड़कों पर 2 महीने पहले मस्जिद बनने के खौफ में उतर आए थे। अब एक बार फिर उन्होंने जापान में पनपते इस्लाम के खिलाफ हल्ला बोल दिया। विवाद बढ़ता देख पाकिस्तानी दूतावास ने तुरंत खुद को इस प्रोजेक्ट से अलग कर लिया है और कहा कि अब्दुल हमीद 3 अप्रैल को उद्घाटन कार्यक्रम में तब गए थे जब उन्हें आश्वासन दिया गया था कि सभी कानूनी मंजूरियां ली जा चुकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत को ऑफर देकर रूस भरेगा Su-57 की पहली सफल उड़ान, पेंटागन से लेकर बीजिंग तक सब हैरान!
    Next Article
    Kuwait Airport पर Iranian Drone Attack, एक भारतीय की मौत, सामने आया तबाही का खौफनाक Video

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment