Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में दिन दहाड़े ईंट-पत्थर चलाने वाले लड़कों पर FIR:जेन जी कैफे में किया था जानलेवा हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़ की

    21 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के तिवारीपुर क्षेत्र के जेन जी कैफे में बैठे युवक पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों पर हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया गया है। अंधियारी बाग दक्षिणी के सूरज उर्फ रोहित यादव ने तहरीर दी। जिसके आधार पर दीवान बाजार के छोटू, मोहित, जैरी उर्फ प्रिंस, अनुज गौड़, गुल्ली उर्फ सिद्धार्थ सिंह के साथ ही अज्ञात लड़कों के खिलाफ मारपीट और हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया गया है। जान से मारने की नियत से किया था हमला सूरज उर्फ रोहित यादव ने तहरीर में लिखा है कि 21 फरवरी को दोपहर करीब 1 बजे दुल्हन मैरेज हाउस के पास स्थित जेन जी कैफे में बैठा था। इस दौरान सभी आरोपी जान मारने की नियत से मेरे ऊपर ईंट-पत्थर चलाते हुए बेल्ट से पीटने लगे। जिससे अफरातफरी का माहौल हो गया। दुकानदार वंश गुप्ता को भी चोट आई है। अगल-बगल के दुकानदार शटर गिराकर भागने लगे। इस घटना में मुझे गंभीर चोट आई है। वहीं पुलिस मुकदमा दर्ज कराने वाले सूरज उर्फ रोहित यादव पर भी कई मुकदमा दर्ज है। सूरज की भी गतिविधियों की पुलिस जांच कर रही है। दोपहर के समय इलाके में हो गया दहशत का माहौल गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष से 10 से अधिक लड़के जुटकर आए। एक दुकान में घुसकर ईंट-पत्थर चलाने लगे। इस दौरान चाय की दुकान के बाहर खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया। वहीं मनबढ़ युवक सड़क पर तांडव करते रहे। करीब 10 मिनट तक वहां झड़प चलती रही। इसके बाद हाथ में बेल्ट नचाते हुए लड़के गालियां देते हुए निकल गए। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमे मनबढ़ ईंट-पत्थर बरसाते दिख रहे हैं। घटना की तस्वीरें- दोपहर की घटना दोपहर करीब 01 बजे की यह घटना बताई जा रही है। आस-पास के लोगों ने बताया कि रूद्रपुर और अंधियारीबाग के लड़कों में काफी दिन से किसी बात पर झगड़ा चल रहा है। दोनों ही गुट मौके मिलते ही एक दूसरे पर हमला करते रहते हैं। शनिवार को भी तिवारीपुर क्षेत्र के दुल्हन मैरेज हाउस के पास एक चाय की दुकान पर दोनों गुटों में पहले झड़प हुई। इसके बाद एक पक्ष से 10 से अधिक लड़के पैदल दौड़ते हुए। चाय की दुकान में घुसकर ईंट पत्थर बरसाने लगे। इस दौरान चाय की दुकान पर बैठा दूसरा पक्ष छत पर भाग कर चढ़ गया। उसकी गाड़ी बाहर थी। मनबढ़ों ने बाहर खड़ी गाड़ियों पर भी ईंट बरसाना शुरू कर दिया। वहीं छत से भी दूसरे गुट के मनबढ़ चिल्लाते रहे। इस दौरान हाथ में बेल्ट नचाते हुए रूद्रपुर की तरफ से आए लड़के छत की तरफ देखकर गालियां देते रहे। हाथ में बेल्ट नचाते हुए मारने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद तिवारीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले सभी मनबढ़ वहां से भाग निकले। तिवारीपुर थाना प्रभारी के साथ ही 02 चौकी इंचार्ज आरोपियों की तलाश में जुट गए हैं। तिवारीपुर थाना प्रभारी ने बताया कि अंधियारी बाग और तरंग क्रासिंग के पास के लड़कों का आपस में पुराना विवाद चल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से मारपीट:भीम आर्मी जय भीम के अध्यक्ष पर लगा आरोप, पुलिस को दी तहरीर
    Next Article
    बलिया में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार:पुलिस मुठभेड़ में पैर में मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment