Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं क्लब में होली पर फाग उत्सव,VIDEO:फूलों की होली खेलकर लगाया गुलाल, राधा-कृष्ण की झांकी ने मन मोहा

    1 hour ago

    1

    0

    बदायूं क्लब में फाग उत्सव का आयोजन किया गया, जिसने होली से पहले ही शहर को रंगों में सराबोर कर दिया। बीती रात क्लब प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, लोकनृत्य और फूलों की होली मुख्य आकर्षण रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ हुआ। क्लब पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि नगर विधायक सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि बदायूं क्लब के सांस्कृतिक आयोजन परंपराओं को जीवंत रखते हैं और समाज में एकता व भाईचारे को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति और सचिव डॉ. अक्षत अशेष की सराहना की। संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के कलाकारों ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद महारास, डांडिया, राजस्थानी और हरियाणवी लोकनृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं। मिमिक्री कलाकार दीपक ठाकुर ने फिल्मी सितारों की आवाज और अंदाज की नकल कर दर्शकों का मनोरंजन किया। क्लब सदस्यों के बच्चों और युवा प्रतिभाओं ने भी मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। विशाल शर्मा और प्रशांत दीक्षित ने होली के गीत प्रस्तुत किए, जबकि अविधा अरोरा, सिद्धि पाठक और टिया वर्मा ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। रिचा अशेष द्वारा फनी गेम्स का भी आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फूलों की होली रही। गुलाल और पुष्प वर्षा के बीच महिला एवं पुरुष सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूरा वातावरण फाग गीतों और हंसी-खुशी से गूंज उठा। अंत में, सचिव डॉ. अक्षत अशेष ने सभी अतिथियों, कलाकारों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक सचिव रविन्द्र मोहन सक्सेना और अनमोल आहूजा ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में युवक की हार्ट अटैक से जान गई:होली पर सुबह घर पहुंचा, सीने में दर्द उठा, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
    Next Article
    मथुरा में बहन के बॉयफ्रेंड की गोली मार कर हत्या:स्टेटस लगाया- बंदा मारकर आया; लड़की फंदे पर लटकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment