Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खौलते गुड़ की कढ़ाई में गिरकर कारीगर की मौत, VIDEO:1 मिनट तक तड़पता रहा, खाल उतर गई; साथियों ने खींचकर बाहर निकाला

    5 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर का एक युवक महाराष्ट्र के गुड़ प्लांट में काम करते हुए खौलती गुड़ में गिर गया। वह 1 मिनट तक कढ़ाई के अंदर ही तड़पता रहा। अंदर से ही वह बचाओ, अरे भैया बचाओ की गुहार लगाता रहा। प्लांट में मौजूद उसके साथ के मजदूरों ने बड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी पूरी खाल उतर चुकी थी। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना 21 अगस्त दोपहर 2:25 बजे की है। इसका वीडियो शनिवार को सामने आया है। पढ़िए वीडियो में क्या है… गुड़ प्लांट में बने दो बड़े-बड़े कड़ाहों में गुड़ खौल रहा था। सभी मजदूर अपने-अपने काम में व्यस्त थे। तभी एक मजदूर अचानक कड़ाहे के बिल्कुल किनारे आकर खड़ा हो जाता है। कुछ सेकंड बाद वह चक्कर खाकर अपना संतुलन खो बैठता है। पलक झपकते ही वह सीधे खौलते गुड़ के कड़ाहे में गिर पड़ता है। वह जोर से चिल्लात है। बचाओ-बचाओ। अरे भैया बचाओ। पूरे प्लांट में हड़कंप मच जाता है। साथी मजदूर दौड़कर कड़ाहे के पास पहुंचते हैं। किसी को समझ नहीं आता कि उसे कैसे बाहर निकाला जाए। तभी एक मजदूर एक बड़ी कलछी से उसे निकालने का प्रयास करता है। दूसरा भी कलछी उठा लेता है। जब वह बाहर नहीं निकल पाता तो बिना अपनी जान की परवाह किए, दो-तीन मजदूर आगे बढ़ते हैं और खौलते गुड़ से उस बाहर खींच लेते हैं। उसे कड़ाहे से दूर जमीन पर लिटा देते हैं। उसके पूरे शरीर की खाल उतर जाती है। वह बुरी तरह चीखता रहता है। कुछ मजदूर चिल्लाकर कहते हैं- पानी लाओ! पानी डालो इस पर! जल्दी करो! 15 लोगों के साथ महाराष्ट्र मजदूरी करने गया था ईसानगर के मूड़ी गांव के रहने वाला दानिश (40) महाराष्ट्र के एक गुड़ प्लांट में काम करता था। वह करीब 15 अन्य मजदूरों के साथ मजदूरी करने महाराष्ट्र गया था। हादसे की सूचना के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। इसके बाद शव को मूड़ी गांव भेज दिया। शनिवार को शव गांव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने दानिश के साथ महाराष्ट्र गए मजदूरों पर आरोप लगाया और हंगामा शुरू कर दिया।सूचना पर ईसानगर पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने परिजनों को प्लांट में लगे सीसीटीवी की फुटेज दिखाई। फुटेज देखने के बाद परिजन शांत हुए। सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि घटना महाराष्ट्र के गुड़ प्लांट में हुई थी। शव गांव पहुंचने पर एहतियातन पुलिस टीम भेजी गई थी। उन्होंने बताया कि मामले में अभी तक किसी के खिलाफ लिखित शिकायत नहीं मिली है। ------------------------- यह खबर भी पढ़िए अखिलेश के सहयोगी दल चवन्नी से रुपया बने या नहीं, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 1 से 6, बसपा 0 से 10 हुई कुछ गठबंधन ऐसे किए हम लोगों ने, जाने कहां-कहां से आ गए थे गठबंधन वाले। बताओ, हमने चवन्नी का रुपया बना दिया, तब भी हमें छोड़कर चले गए। - अखिलेश यादव, 16 अगस्त सपा प्रमुख का यह बयान राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख जयंत चौधरी पर तंज था। अब जयंत के समर्थक विरोध कर रहे हैं। बसपा प्रमुख मायावती भी इस बयान पर भड़क गई हैं। उन्होंने अखिलेश को अहंकारी बताते हुए कहा- यह उनके अमर्यादित आचरण का सबूत है। जयंत चौधरी ही नहीं, पूरे जाट समाज से माफी मांगनी चाहिए। अब सवाल है कि अखिलेश के चवन्नी वाले बयान में सच्चाई कितनी है? क्या अलग-अलग चुनाव में सपा से जुड़ने वाली पार्टियां वाकई रुपया बन गईं? पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:3.53 लाख रसोइयों का मुफ्त इलाज होगा; मां से मिलने जा रहा बेटा जिंदा जला; 12 लाख रुपए चूहे खा गए
    Next Article
    गोरखपुर पहुंची पहली इलेक्ट्रिक AC डबल डेकर बस:कसया रूट पर ट्रायल की तैयारी, जल्द मिलेगा यात्रियों को नया एक्सपीरियंस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment