Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर पुलिस ने 852 मोबाइल बरामद किए:1.27 करोड़ अनुमानित कीमत, CEIR पोर्टल की मदद से मिली कामयाबी

    5 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर पुलिस ने शहर के तमाम थाना क्षेत्र में खोए हुए 852 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए हैं। जिनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 27 लाख 78 हजार 4 सौ 17 रुपए है। यह सभी मोबाइल अलग-अलग समय गायब हुए थे। जिन्हें सेंट्रल एक्यूपमेंट आईडेंटिटी रजिस्टर (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम की टीम ने कामयाबी हासिल की। उन्होंने उन मोबाइल में लगे सिम को ट्रैस करके डिटेल निकाला और लोकेशन ट्रैक कर खोज निकाला। शुक्रवार को पुलिस लाइन में एसपी सिटी निमिष पाटिल ने मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किया। जिससे उनके खिल उठे। CEIR पोर्टल से मिली मदद एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में CEIR पोर्टल पर हुए रजिस्ट्रेशन और विभिन्न थानों में मिली शिकायत के बाद सीसीटीएनएस सेल की टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही थी। शिकायतकर्ता की ओर से पोर्टल पर डाले गए ट्रैसिबिलिटी डिटेल्स के आधार पर टीम ने खोये हुए मोबाइल में इस्तेमाल किए गए सिम कार्ड का डिटेल निकाला और लोकेशन ट्रेस कर फोन का पता लगाया। यह काम लगातार करने के बाद कुल 852 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जिनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 27 लाख 78 हजार 4 सौ 17 रुपए है। शुक्रवार को सभी मोबाइल स्वामियों को पुलिस ऑफिस बुलाकर उनका मोबाइल सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया। अब तक 2,637 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद उन्होंने बताया कि भारत सरकार की ओर से जब से इस पोर्टल की शुरुआत की गई है तबसे गोरखपुर पुलिस ने कुल 2,637 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया है। जिसकी कुल अनुमानित कीमत 4,49,35,584 है। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस गायब होने तुरंत करें ये काम एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि अगर किसी का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस गायब हो जाता है तो उसकी यूनिक आईडी CEIR पोर्टल पर रजिस्टर कराएं। नजदीक थाने पर इसकी सूचना दें। यूनिक आईडी CEIR पोर्टल पर रजिस्टर होने के बाद अगर कोई वह डिवाइस इस्तेमाल करता है तो तुरंत उसका अलर्ट थाने पर पहुंच जाता है। जिसकी मदद से ट्रेस करके ढूंढ निकलेगी और वापस मंगवा कर स्वामी को सौंप दिया जाएगा। थानावार बरामद मोबाइल का विवरण 1.कैंट-227 2.पिपराइच-79 3.बड़हलगंज-76 4.गोला-59 5.गोरखनाथ -52 6.शाहपुर -49 7.चिलुआताल-41 8.रामगढताल -35 9.राजघाट-29 10.बासगांव-22 11.खोराबार-21 12.झंगहा-21 13.हरपुर बुदहट-18 14.तिवारीपुर-17 15.सहजनवा-14 16.कोतवाली-12 17.कैम्पियरगंज-13 18.गगहा-11 19.गीडा-12 20.बेलीपार-11 21.एम्स-8 22.सिकरीगंज-7 23.गुलरिहा-6 24.खजनी-5 25.पीपीगंज-4 26.उरूवा बाजार-3 कुल -852
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ जेल में बंदी की आग से जलकर मौत:रेप मामले का आरोपी था, हादसे के कारण की पुलिस कर रही जांच
    Next Article
    जालौन में यमुना पुल पर निर्माणाधीन गेट का बीम ढहा:6 मजदूर घायल, 5 की हालत गंभीर; हायर सेंटर रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment