Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर GRP और RPF का चेकिंग अभियान:डॉग स्क्वॉड ने ली तलाशी, होली-रमजान पर CCTV से हो रही निगरानी

    5 hours ago

    1

    0

    होली और रमजान के मद्देनजर गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र ने स्टेशन का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शस्त्रागार का भी निरीक्षण किया और वहां मौजूद हथियार, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, डंडा और दंगा नियंत्रण उपकरणों को पूरी तरह तैयार और सक्रिय स्थिति में रखने के निर्देश दिए। स्टेशन परिसर का पैदल निरीक्षण एसपी रेलवे ने जीआरपी, आरपीएफ, चेकिंग स्टाफ और डॉग स्क्वॉड के साथ स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, आउटर, पार्किंग, वेटिंग हॉल और होल्डिंग एरिया का पैदल भ्रमण किया। उन्होंने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा इंतजामों का आकलन किया और संबंधित अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए। सुरक्षा को लेकर दिए गए प्रमुख निर्देश ट्रेनों में भी की गई सघन जांच निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर खड़ी 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस और 04054 बरौनी होली स्पेशल ट्रेन में भी सघन चेकिंग कराई गई। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश मौके पर ही दिए गए। एसपी रेलवे ने जीआरपी थाना प्रभारी गोरखपुर को सतर्कता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। साथ ही स्टेशन परिसर में यात्रियों और उनके सामान की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया। होली और रमजान के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंद्रग्रहण का असर; बदल गया गंगा आरती का समय:35 साल में छठवीं बार ग्रहण ने बदला समय, विश्वनाथ धाम के भी बंद रहेंगे कपाट
    Next Article
    गोरखपुर में पकड़े गए 2 जालसाज:क्रिप्टो करेंसी-बिटकॉइन में दोगुना पैसा दिलाने का देते थे झांसा, आयोजित की फर्जी वेबिनार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment