Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर किन्नरों की जबरन वसूली:यात्रियों को गाली और धमकी दी, RPF ने 9 को गिरफ्तार किया

    14 hours ago

    1

    0

    कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से जबरन पैसे मांगने और विरोध करने पर गाली-गलौज कर रहे 9 किन्नरों को रविवार को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, सभी के खिलाफ शांति भंग की आशंका के तहत कार्रवाई की गई है। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर दोपहर 3 बजे जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में यात्रियों से पैसे मांगने को लेकर विवाद और अभद्रता कर रहे नौ किन्नरों को गिरफ्तार किया। थाना जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर-10 से सूचना मिली थी कि कुछ किन्नर यात्रियों से पैसे मांगने के दौरान गाली-गलौज कर रहे हैं और हंगामा कर रहे हैं। 9 किन्नरों को गिरफ्तार किया सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि सभी को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वह विवाद करने लगे। इससे स्टेशन पर शांति भंग होने की आशंका हो गई। इसके बाद सभी 9 आरोपियों को बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। लगातार चलाया जा रहा अभियान पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी., पुलिस महानिरीक्षक रेलवे एन. कोलांची और पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशांत वर्मा के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे शेषमणि उपाध्याय की निगरानी में यह कार्रवाई की गई। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह और आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक सिद्धनाथ पाटीदार के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यात्रियों से अवैध वसूली, धमकाने अथवा डराने जैसे कार्यों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'MSME को बढ़ावा देने के लिए बनेगा सरदार पटेल केंद्र':आजमगढ़ में मंत्री हंसराज विश्वकर्मा बोले- BJP कार्यालय हमारा मंदिर है
    Next Article
    गोरखपुर से बाबा धाम की यात्रा होगी आसान:28 जुलाई से देवघर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें शेड्यूल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment