Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर से होली पर चलेंगी 200 स्पेशल बसें:फेस्टिव सीजन में भी नहीं होगी यात्रियों को दिक्कत, एक्स्ट्रा स्टाफ भी रहेंगे तैनात

    13 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में होली पर्व को लेकर यात्रियों की संभावित भारी भीड़ के मद्देनजर परिवहन निगम ने विस्तृत विशेष संचालन योजना लागू कर दी है। दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज से आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए 200 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। यह व्यवस्था 28 फरवरी से आठ मार्च तक प्रभावी रहेगी। निगम का दावा है कि इस योजना से त्योहार के दौरान यात्रियों को समय पर बस उपलब्ध होगी और बस अड्डों पर भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। त्योहार से पहले ही बढ़ने लगी यात्रियों की संख्या होली के आसपास बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौटते हैं, जिससे बसों में सीट की मांग तेजी से बढ़ जाती है। कई रूटों पर बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़ भी बढ़ने लगती है। इसे देखते हुए परिवहन निगम ने पहले से अतिरिक्त बसों और कर्मचारियों की व्यवस्था की है, ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े और यात्रा व्यवस्था सुचारु बनी रहे। लंबी दूरी और ज्यादा मांग वाले रूटों को प्राथमिकता निगम के अधिकारियों के अनुसार कम यात्री संख्या वाले रूटों से बसों को हटाकर लंबी दूरी और ज्यादा मांग वाले मार्गों पर लगाया जाएगा। इससे प्रमुख रूटों पर दबाव कम होगा और दूरदराज के शहरों से आने-जाने वाले यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी। योजना के तहत दिल्ली से 50, कानपुर से 65, लखनऊ से 35 और प्रयागराज व वाराणसी से 25-25 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। यात्रियों की संख्या के अनुसार जरूरत पड़ने पर बसों की संख्या और बढ़ाने की तैयारी भी रखी गई है। संचालन व्यवस्था पर रहेगी कड़ी निगरानी क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि सभी डिपो को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं और संचालन व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जाएगी। बसों की समयबद्धता, यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। त्योहारी सीजन में भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए बस अड्डों पर अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। टिकट काउंटर और पूछताछ केंद्रों पर अतिरिक्त स्टाफ तैनात रहेगा। प्रमुख बस अड्डों पर कंट्रोल रूम और हेल्प डेस्क सक्रिय किए गए हैं, ताकि यात्रियों को तत्काल सहायता मिल सके। रात की शिफ्ट में भी कर्मचारियों की ड्यूटी बढ़ाई गई है। ऑनलाइन बुकिंग से मिलेगी बड़ी राहत यात्री अपनी बस की बुकिंग UPSRTC की आधिकारिक वेबसाइट से कर सकते हैं। इससे लंबी कतारों से बचा जा सकेगा और यात्रियों को सीट की उपलब्धता की जानकारी पहले से मिल सकेगी। लखनऊ-गोरखपुर रूट सबसे व्यस्त लखनऊ के चारबाग, कैसरबाग और आलमबाग बस अड्डों से गोरखपुर के लिए हर घंटे बसें रवाना होंगी। • Non-AC किराया: 470 रुपए • AC किराया: 536 से 620 रुपए • यात्रा समय: 6 से 9 घंटे • मुख्य सेवाएं: जनरथ 536 रुपए, शताब्दी 620 रुपए, पिंक सर्विस 600 रुपए। वाराणसी-गोरखपुर रूट पर 25 बसों का संचालन वाराणसी कैंट बस स्टेशन से गोरखपुर के लिए रोजाना 25 बसें चलेंगी। • Non-AC किराया: 393 रुपए • AC किराया: 470 रुपए • यात्रा समय: 5 से 7 घंटे प्रयागराज-गोरखपुर रूट पर बढ़ी मांग प्रयागराज सिविल लाइंस बस स्टेशन से गोरखपुर के लिए रोजाना चलेंगी 60 बसें। • Non-AC किराया: 443 रुपए • AC किराया: 575 रुपए • यात्रा समय: 9 से 10 घंटे कानपुर-गोरखपुर रूट पर 65 बसों का संचालन कानपुर के झकरकटी बस स्टेशन से गोरखपुर के लिए रोजाना 36 बसें चलेंगी। • Non-AC किराया: ₹590 से ₹600 • AC किराया: ₹773 • यात्रा समय: 9 से 11 घंटे सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत निगम ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए सभी प्रमुख बस अड्डों पर अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया है। भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए निगरानी बढ़ाई गई है और हेल्प डेस्क पर कर्मचारियों को यात्रियों की शिकायतों का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। निगम ने यात्रियों से समय से बस अड्डों पर पहुंचने, टिकट पहले से बुक करने और यात्रा के दौरान नियमों का पालन करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि पहले से की गई तैयारी का उद्देश्य त्योहार के दौरान सुरक्षित, व्यवस्थित और सुचारु यात्रा सुनिश्चित करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में 10वीं के छात्र की हत्या का आरोपी अरेस्ट:अभिषेक के शरीर पर चाकू से किए थे 35 वार, हुलिया बदल लिया था
    Next Article
    नशेड़ी दूल्हे ने जयमाल पर दुल्हन को मारी लात:बाराबंकी में ससुर को भी पीटा, विवाद में टूटीं कुर्सियां; समझौते के बाद हुई शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment