Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर से मुंबई-दिल्ली के लिए वंदे-भारत स्लीपर की डिमांड:रवि किशन ने उठाया गोरखपुर से जुड़ा मुद्दा, जानिए संसद में क्या रखी मांग

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने मंगलवार को संसद में भारतीय रेलवे से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। उन्होंने न सिर्फ गोरखपुर बल्कि पूरे पूर्वांचल और अन्य राज्यों के लोगों के हित में कई मांगें रखीं। सांसद ने रेलवे के बजट और कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय रेलवे आज तेजी से आधुनिक हो रही है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्रालय की पहल को जिम्मेदार बताया। सांसद ने कहा कि- रेलवे अब केवल यात्रा का साधन नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था और रोजगार का मजबूत आधार बन चुका है। उन्होंने बताया कि रेलवे में नई लाइनें बिछाने, ट्रैक दोहरीकरण, विद्युतीकरण और स्टेशनों के आधुनिकीकरण जैसे काम तेजी से हो रहे हैं। साथ ही वंदे भारत एक्स्प्रेस जैसी आधुनिक ट्रेनों और नई तकनीकों से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। उत्तर प्रदेश को मिला बड़ा बजट सांसद ने जानकारी दी कि वर्ष 2026–27 के रेल बजट में उत्तर प्रदेश के लिए करीब ₹20,012 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वहीं राज्य में ₹92,000 करोड़ से ज्यादा की रेलवे परियोजनाएं चल रही हैं, जिससे कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। गोरखपुर और पूर्वांचल के लिए प्रमुख मांगें सांसद रवि किशन ने गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों के लिए कुछ खास मांगें रखीं:- गोरखपुर स्टेशन का हो रहा कायाकल्प सांसद ने बताया कि गोरखपुर रेलवे स्टेशन का तेजी से पुनर्विकास किया जा रहा है। करीब ₹498.97 करोड़ की लागत से स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इसमें नया स्टेशन भवन, एयर कोंकोर्स, फुट ओवर ब्रिज, लिफ्ट, एस्केलेटर और बेहतर यात्री सुविधाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह परियोजना सिर्फ एक स्टेशन तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे पूर्वांचल के विकास को गति देने वाली है। इससे व्यापार, रोजगार और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में सुधार होगा। विकास को मिलेगी नई रफ्तार सांसद ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में रेलवे के जरिए देश के दूर-दराज क्षेत्रों को मुख्यधारा से और मजबूती से जोड़ा जाएगा। खासकर उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल के लिए ये योजनाएं विकास की नई संभावनाएं लेकर आएंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार:चेकिंग के दौरान .315 बोर तमंचा और कारतूस बरामद
    Next Article
    चलती ट्रेन में अटेंडेंट ने युवती को छेड़ा:लखनऊ GRP ने जांच की तो धर्मांतरण का मामला खुला, सलामत से समीर बना युवक गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment