Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चलती ट्रेन में अटेंडेंट ने युवती को छेड़ा:लखनऊ GRP ने जांच की तो धर्मांतरण का मामला खुला, सलामत से समीर बना युवक गिरफ्तार

    6 hours ago

    1

    0

    मध्य प्रदेश की एक युवती को लखनऊ बुलाकर धर्मांतरण कराने की कोशिश पकड़ी गई है। बलरामपुर के युवक ने उससे इंस्टाग्राम पर खुद को CRPF का कमांडेंट बताकर दोस्ती की। उसे लखनऊ में नौकरी दिलाने के नाम पर बुलाया। यहां से बलरामपुर ले जाने वाला था। उससे पहले ही युवती के साथ ट्रेन में छेड़खानी हुई तो मुस्लिम युवक पकड़ा गया। युवक की पहचान बलरामपुर के तुलसीपुर के सैय्यद सलामत हुसैन के रूप में हुई है। उसे जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। उसके छांगुर से कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं। जीआरपी और आरपीएफ ने जांच की जीआरपी इंस्पेक्टर लखनऊ ने बताया- मंगलवार को रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि जबलपुर-लखनऊ चित्रकूट एक्सप्रेस में एक युवती से छेड़छाड़ हुई है। शिकायत के बाद जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने ट्रेन में जांच शुरू की। 19 वर्षीय युवती ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के डिंडोरी की रहने वाली है। एक परिचित के साथ सफर कर रही थी। अटेंडेंट की छेड़खानी की शिकायत पर खुलासा युवती ने आरोप लगाया कि कोच एम-1 में अटेंडेंट पवन गुप्ता (रायबरेली निवासी) ने उसके साथ अभद्रता की और विरोध करने पर भाग निकला। इसी दौरान साथ सफर कर रहे सैय्यद सलामत हुसैन पर जीआरपी को शक हुआ। युवती से पूछा कि आपके साथ कौन सफर कर रहा है? इस पर उसने बताया कि यह समीर हैं और CRPF में कमांडेंट हैं। उसकी इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। यहीं से पुलिस का शक गहराया। पूछताछ में टूटा सलामत, बताया सच कड़ाई से पूछताछ में सलामत ने स्वीकार किया कि वह CRPF में कमांडेंट नहीं है। उसने युवती को झांसे में लेकर उससे पैसे वसूलने और धर्मांतरण कराने की योजना बनाई थी। वह उसे लखनऊ से बलरामपुर ले जाने की फिराक में था। पहले भी कर चुका है ऐसी हरकत पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 2 साल पहले पीलीभीत में भी एक युवती को जाल में फंसा चुका है। उसका भी धर्मांतरण कराने की कोशिश की थी। उस मामले में उसके खिलाफ FIR दर्ज हुई थी। वह जेल गया था। फिलहाल, पुलिस उसके अन्य कनेक्शन, खासकर छांगुर गिरोह और केजीएमयू से जुड़े डॉ. रमीज से संबंधों की जांच कर रही है। जीआरपी ने दर्ज की FIR, बांदा ट्रांसफर जीआरपी चारबाग में युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपहरण समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। घटना बांदा क्षेत्र से जुड़ी होने के कारण शून्य FIR को जीआरपी बांदा ट्रांसफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। फरार अटेंडेंट की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर से मुंबई-दिल्ली के लिए वंदे-भारत स्लीपर की डिमांड:रवि किशन ने उठाया गोरखपुर से जुड़ा मुद्दा, जानिए संसद में क्या रखी मांग
    Next Article
    छात्रा किडनैपिंग मामला- तीन को 4 साल की जेल:अयोध्या में 2007 की घटना पर फैसला, प्रत्येक पर 15 हजार का जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment