Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अशरफ के गनर रहे प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में दो गिरफ्तार:माफिया अतीक का मास्टरमाइंड शूटर नहीं आया हाथ, दो को जेल

    1 hour ago

    2

    0

    प्रयागराज के करेली में माफिया अशरफ के गनर रहे प्रॉपर्टी डीलर इरफान(45) की सरेशाम गोली मारकर हत्या का मास्टरमाइंड अतीक अहमद का शूटर आसिफ दुर्रानी तीसरे दिन भी हाथ नहीं आया। पुलिस उसके भाई को भी पकड़ नहीं पाई। हालांकि रेकी करने वाले मो. हुसैन उर्फ प्लम्बर और एक अन्य मो. वसीम को गिरफ्तार कर जेल भेजते हुए पुलिस ने मामले के खुलासे का दावा जरूर किया है। व्हाट्सएप कॉल से दी लोकेशन पुलिस का दावा है कि मो. हुसैन ने ही रेकी की थी और उसने ही आसिफ दुर्रानी को व्हाट्सएप कॉल से खबर की थी कि इरफान चाय की दुकान पर बैठा है। इसके बाद ही दुर्रानी ने अपने भाई राशिद, दिलशाद उर्फ साफान और वसीम ने वारदात अंजाम दी। हुसैन व वसीम दोनों करेली के ही रहने वाले हैं। घटना में कुल छह लोग शामिल थे पुलिस की पूछताछ में दोनों ने यह भी बताया कि इस घटना में कुल छह लोग शामिल थे। इनमें से दो ने वारदात को अंजाम दिया। जबकि घटनास्थल से कुछ दूर पर आसिफ और वसीम दूसरी बाइक पर मौजूद रहे। उधर आसिफ का भाई राशिद और रेकी करने वाला हुसैन साजिश में शामिल रहे। शूटरों के बारे में जानकारी नहीं दे पाए फिलहाल अब तक गोली मारने वाले दो बदमाश हाथ नहीं आए हैं। दोनों कहां के हैं, इस बारे में भी हुसैन व वसीम कुछ बता नहीं पाए हैं। हुसैन ने पुलिस को बताया है कि उसे सिर्फ रेकी करने को कहा गया था। जबकि वसीम ने बताया है कि उसे आसिफ यह कहकर साथ ले गया था कि बड़ा काम करना है। वारदात के बाद साथ लौटे पूछताछ में दोनों ने यह भी बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद चारों लोग दो बाइकों से एक साथ लौटे। एक बाइक खुद दुर्रानी चला रहा था और वसीम पीछे बैठा था। जबकि दूसरी बाइक पर दो शूटर थे। यही वजह रही कि लौटते वक्त चारों साथ नजर आए। गोली चलाने वालों ने ढक रखे थे चेहरे पूछताछ में यह भी साफ हो गया कि जिन दो शूटरों ने गोली चलाई, उन्होंने ही अपने चेहरे भी ढक रखे थे। एक ने अपने चेहरे पर मफलर जैसी चीज जबकि दूसरे ने नारंगी रंग का कपड़ा बांध रखा था। जमीन को लेकर विवाद में हत्या पुलिस का दावा है कि अब तक कि पूछताछ में जमीन के विवाद में घटना अंजाम देने की बात सामने आई है। पकड़े गए दोनों बदमाशों ने बताया है कि कुछ साल पहले तक इरफान व आसिफ दुर्रानी पार्टनरशिप में जमीन का काम करते थे। बाद में एक जमीन को लेकर ही उनके बीच विवाद हो गया और इसे लेकर भी दोनों में खुन्नस थी। यही खुन्नस वारदात की वजह बनी। अब पूरा मामला जानिए करेली के बिस्मिल्लाह चौराहे के पास रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर इरफान की आठ अप्रैल की शाम 6:30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह चाय पीने गया था तभी दो बाइक से आए चार शूटरों ने उस पर हमला किया। इरफान माफिया अतीक के भाई अशरफ का ड्राइवर रह चुका था। परिजनों की तहरीर पर इस हत्याकांड को अंजाम दिलवाने के आरोप में अतीक के शूटर आसिफ दुर्रानी व राशिद दुर्रानी को नामजद किया गया। जबकि अन्य अज्ञात भी आरोपी बनाए गए। डीसीपी बोले डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बिजली पावर हाउस पर कस्टमर का हंगामा:कटे कनेक्शन जुड़वाने के लिए नोकझोंक, बोले- प्रीपेड मीटर ने परेशान कर दिया
    Next Article
    सुल्तानपुर में युवक की मौत पर गिरफ्तारी की मांग तेज:महा न्याय पंचायत की चेतावनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment