Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में युवक की मौत पर गिरफ्तारी की मांग तेज:महा न्याय पंचायत की चेतावनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

    1 hour ago

    2

    0

    सुल्तानपुर के साटा गांव में एक युवक की मौत के मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है। स्थिति को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सरदार सेना ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो महा न्याय पंचायत का आयोजन किया जाएगा। यह मामला जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के साटा गांव का है। 4 अप्रैल को सैती पुरुषोत्तमपुर गांव के पास सड़क दुर्घटना के बाद हिमांशु वर्मा के साथ कुछ आरोपितों ने मारपीट की थी। गंभीर रूप से घायल हिमांशु की 5 अप्रैल को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस घटना के विरोध में 6 अप्रैल को प्रदर्शन हुआ था। इसके बाद मृतक के भाई की तहरीर पर पड़ोसी गांव के चार युवकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। शुक्रवार को समाजसेवियों, स्थानीय लोगों और सरदार सेना के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का मृतक के घर जमावड़ा लग गया। समाजसेवी एवं हाईकोर्ट के अधिवक्ता अमरेंद्र पटेल और शनि पटेल सैकड़ों समर्थकों के साथ गांव पहुंचे। सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर.एस. पटेल भी अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर मौजूद थे। सभी ने मृतक की मां उर्मिला, भाई राज और बहन नीलू से मुलाकात की और आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। अधिवक्ताओं ने मामले में गंभीर धाराएं बढ़ाने और आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार करने की बात कही। सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर.एस. पटेल और मृतक के परिजनों ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ एसपी चारु निगम से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। आर.एस. पटेल ने चेतावनी दी कि यदि आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो जिले में एक महा न्याय पंचायत का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान लंभुआ के सपा नेता जितेंद्र बाजीगर वर्मा और शिवेंद्र विक्रम वर्मा सहित अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। एडिशनल एसपी अखंड प्रताप सिंह, एसडीएम प्रभात सिंह, सीओ रामकृष्ण चतुर्वेदी, कादीपुर सीओ विनय गौतम, जयसिंहपुर कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा, गोसाईगंज थानाध्यक्ष श्याम सुंदर और दोस्तपुर थानाध्यक्ष नारदमुनि सहित सैकड़ों पुलिसकर्मी शाम तक गांव में मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अशरफ के गनर रहे प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में दो गिरफ्तार:माफिया अतीक का मास्टरमाइंड शूटर नहीं आया हाथ, दो को जेल
    Next Article
    सीतापुर में गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पहले बच्चे को जन्म देने से पहले मृत्यु, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment