Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर शादी समारोह में युवक की पीटकर हत्या;VIDEO:डीजे पर नाचने को लेकर बवाल हुआ, पकड़े गए 2 आरोपी

    6 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र में शादी समारोह में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार रात की है। डीजे पर नाचने के दौरान बवाल हुआ था। इसके बाद युवक को पीटकर अधमरा कर दिया। परिजनों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बुधवार सुबह युवक की मौत हो गई। इसके बाद कार्रवाई के लिए भीड़ ने सिकरीगंज थाने का घेराव कर दिया। पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत कराया। मृतक की बहन की तहरीर पर 5 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा पुलिस ने दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। मारपीट की घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसकी दैनिक भाष्कर पुष्टि नहीं करता है। अब विस्तार से जानें पूरा मामला… मृतक की पहचान सहजनवां थाना क्षेत्र के चिरईयाढाड़ गांव के 19 साल के मुनीब चौहान के रूप में हुई। मृतक की बहन सरोजा देवी ने तहरीर देकर सिकरीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया। सरोजा ने पुलिस को बताया कि 10 फरवरी को मेरा भाई मुनीब चौहान कनैला गांव से सिकरीगंज थाना क्षेत्र के हरिजनपुर में बारात गया था। वहां पर डीजे बज रहा था। जिसपर लोग नाच रहे थे। मेरा भाई भी वहीं देख रहा था। तभी डीजे पर नाच रहे हरिजनपुर गांव के सतेंद्र, निक्कू समेत अन्य लोग लाठी डंडे से हमला कर दिए। लहूलुहान होने पर मरा जानकर आरोपी वहां से भाग गए थे। घायल हालत में मुनीब को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। इस संबंध में एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी ने बताया- शादी समारोह में डीजे पर नाचने के दौरान मारपीट हुई थी। इसमे घायल मुनीब चौहान की इलाज के दौरान मौत हो गई है। परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 2 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा प्रवक्ता ने बजट को बताया 'छलावा':कहा- इसमें गरीबों, किसानों, बेरोजगारों के लिए कुछ नहीं
    Next Article
    कासगंज में सफाई कर्मियों का धरना शुरू:31 जनवरी तक मांगे पूरी करने का आश्वासन टूटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment