Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा प्रवक्ता ने बजट को बताया 'छलावा':कहा- इसमें गरीबों, किसानों, बेरोजगारों के लिए कुछ नहीं

    4 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और एमएलसी सुनील कुमार साजन ने केंद्र सरकार के बजट को 'छलावा' बताया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में गरीबों, किसानों और बेरोजगार नौजवानों के लिए कुछ भी नहीं है, बल्कि यह केवल चंद लोगों को फायदा पहुंचाने वाला बजट है। सुनील कुमार साजन बुधवार दोपहर बाद कन्नौज जिले के सरायप्रयाग कस्बे में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि इस बजट से उत्तर प्रदेश के लोगों को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है। उन्होंने सरकार से पूछा कि यह बजट किसके हिस्से में क्या लाएगा। सपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुजुर्गों के मार्गदर्शन से यूपी के नौजवानों को जोड़ रहे हैं। उनका संकल्प है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सरकार बनाकर यूपी को एक बार फिर तरक्की के रास्ते पर ले जाया जाएगा। साजन ने भाजपा पर हिंदुत्व के मुद्दे पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग हिंदुत्व की बात करते हैं, लेकिन उनकी सरकार ने काशी में सैकड़ों हिंदू मंदिर तुड़वा दिए। उन्होंने शंकराचार्य को अपमानित करने और संतों को पिटवाने का भी आरोप लगाया। सपा प्रवक्ता ने भाजपा को 'नकली हिन्दू' बताते हुए कहा कि अब 'नकली हिंदुओं' का मुकाबला 'असली हिंदुओं' से होगा। इस दौरान सपा नेता और पूर्व विधायक अरविंद यादव भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बजट में कन्नौज के साथ सौतेला व्यवहार किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुआनो नदी में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला:हाथ पर 'दीपक' नाम का टैटू, पुलिस शिनाख्त कराने में जुटी
    Next Article
    गोरखपुर शादी समारोह में युवक की पीटकर हत्या;VIDEO:डीजे पर नाचने को लेकर बवाल हुआ, पकड़े गए 2 आरोपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment