Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर SSP ने पुलिस लाइन में परेड का लिया जायजा:कहा- व्यायाम और परेड से टीम में एकता और अनुशासन आता है

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के एसएसपी ने शुक्रवार सुबह रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस जवानों और ट्रेनिंग ले रहे ट्रेनियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी तैयारी और अनुशासन का प्रदर्शन किया। परेड की शुरुआत में एसएसपी ने सभी जवानों की टोलीवार ड्रिल देखी। इसके बाद परेड में शामिल पुलिसकर्मियों और आरटीसी ट्रेनिंग के ट्रेनियों ने मैदान में दौड़ लगाई। एसएसपी ने जवानों को समझाया कि बेहतर ड्यूटी के लिए शरीर का मजबूत और दिमाग का शांत होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम और परेड से न सिर्फ शारीरिक फिटनेस बनी रहती है, बल्कि टीम में एकता और अनुशासन की भावना भी आती है। गाड़ियों और घुड़सवार पुलिस की हुई चेकिंग निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पुलिस की अलग-अलग इकाइयों का भी जायजा लिया। उन्होंने 'यूपी-112' की गाड़ियों, परिवहन शाखा और घुड़सवार पुलिस के दस्ते को चेक किया। उन्होंने देखा कि गाड़ियां और उपकरण सही हालत में हैं या नहीं। साथ ही, उन्होंने पुलिस लाइन की साफ-सफाई और रखरखाव को लेकर भी निर्देश दिए। अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी परेड के अंत में एसएसपी ने सभी संबंधित प्रभारियों और प्रतिसार निरीक्षक (RI) को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जवानों की वर्दी से लेकर उनके काम करने के तरीके तक, हर जगह अनुशासन दिखना चाहिए। इस मौके पर जिले के कई अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फॉर्च्यूनर से 2 लोगों की रौंदने वाले की रंगबाजी:कस्टडी में जेब में हाथ डालकर चला, मंत्री संजय निषाद को बताता है फूफा
    Next Article
    SP बिश्नोई शिकारी कैप पहनकर खूब नाचे....:संभल पुलिस ने होली खेली, धुरंधर फिल्म और भोजपुरी गानों पर किया डांस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment