Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SP बिश्नोई शिकारी कैप पहनकर खूब नाचे....:संभल पुलिस ने होली खेली, धुरंधर फिल्म और भोजपुरी गानों पर किया डांस

    3 hours ago

    1

    0

    संभल जिले में होली और ध्वजा मेले के बाद शुक्रवार को पुलिस की होली रही। पुलिस लाइन बहजोई में एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने रहमान डकैत का रूप धारण किया और शिकारी कैप पहनकर होली खेली। मौके पर धुरंधर फिल्म के गानों और बिहारी गानों जैसे “गुलब जईसन खिलल बाड़ू” पर जवानों ने जमकर डांस किया और पुलिस लाइन में रंगों की बहार छा गई। पुलिस लाइन में मिट्टी खोदकर बड़ा गड्ढा बनाया गया और चारों ओर काली पन्नी लगाकर उसमें पानी भरा गया। गुलाबी रंग का एक्स्ट्रा मिश्रण डाला गया और दमकल विभाग के वाहनों से रंगों की बौछार की गई। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पुलिस जवानों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और उत्सव का उद्घाटन किया। पुलिस लाइन के अलावा जिले के सभी थानों में भी पुलिस ने होली खेली। एएसपी कुलदीप सिंह, सीओ असमोली कुलदीप कुमार, सीओ गुन्नौर आलोक सिद्धू, सीओ बहजोई डॉ. प्रदीप कुमार, सीओ चंदौसी दीपक तिवारी, यातायात सीओ मनोज कुमार सिंह समेत जिले के बीस थानों के प्रभारी, एसओजी टीम और पुलिस लाइन में तैनात सभी दरोगा व कांस्टेबल मौजूद रहे। तस्वीरें देखिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर SSP ने पुलिस लाइन में परेड का लिया जायजा:कहा- व्यायाम और परेड से टीम में एकता और अनुशासन आता है
    Next Article
    होली में फायरिंग ही नहीं, बम से भी हुआ हमला:प्रयागराज में चार नामजद समेत 10 के खिलाफ रिपोर्ट, आरोपी फिलहाल पकड़ से दूर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment