Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर थाने के बाहर युवती ने पीया फिनायल:एक दिन पहले शारीरिक शोषण में प्रेमी को जेल कराई, अब कर रही शादी कराने की जिद

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में शनिवार को चौरी चौरा थाना गेट के सामने प्रेमी से शादी कराने की जिद कर रही 22 साल की युवती ने फिनायल पी लिया। इसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। थाने के सामने ही युवती अचेत होकर गिर गई। पुलिस ने थाने की जीप से तत्काल उसे चौरी चौरा सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, युवती ने अपने प्रेमी पर के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए चौरी चौरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भी भिजवा दिया। शनिवार को एक बार फिर युवती थाने आकर जेल में बंद प्रेमी से शादी कराने की जिद कर रही थी। उसे समझाया गया। इस दौरान बाहर थाने से बाहर निकलकर उसने फिनायल पी लिया। दोपहर ढाई बजे की घटना देवरिया के महुआडीह थाना क्षेत्र की एक युवती दोपहर करीब 2:30 बजे चौरी चौरा थाने पहुंची। थाने में जाकर वह पुलिसकर्मियों से प्रेमी से शादी कराने की जिद करने लगी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने समझाया तो उसने बाहर निकलकर फिनालय पी लिया। वह अपने बैग में पहले से फिनायल लेकर आई थी। आस-पास के लोगों के शोर मचाने पर थाने में मौजूद 6 से 7 महिला पुलिसकर्मी दौड़ते हुए पहुंची। उन्होंने तत्काल युवती को उठाया और थाने के अंदर खड़ी पुलिस जीप में उसे लिटाया। पुलिस टीम चौरी चौरा सीएचसी में लेकर गई। जहां प्राथमिक इलाज के बाद सुधार नहीं होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। युवती के परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए हैं। 3 साल तक शादी का झांसा देकर बनाता रहा शारीरिक संबंध पुलिस के मुताबिक, युवती ने 23 जुलाई को अपने प्रेमी चौरी चौरी निवासी धनंजय निषाद के खिलाफ एफआईआर कराया था। युवती का आरोप था कि चौरी चौरा का धनंजय 3 साल से शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बना रहा था। इस दौरान अच्छी अच्छी बातें करता था। अलग-अलग जगहों पर ले जाता था। जब युवती ने शादी का दबाव बनाना शुरू किया तो धनंजय ने बोला कि तुम दूसरे समुदाय से हो, यह कहते हुए शादी से इन्कार कर दिया। इससे आहत होकर युवती चौरी चौरा थाने जाकर प्रेमी के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। जिसपर कार्रवाई करते हुए चौरी चौरा पुलिस ने 24 जुलाई को दोपहर के समय आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई कर जेल भिजवा दिया। एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि युवती युवक से शादी कराने के लिए कह रही थी। उसी युवक के खिलाफ एफआईआर भी कराया था। जिसके आधार पर कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भिजवा दिया था। युवती को अस्पताल भिजवाया गया है। अब उसकी स्थित सामान्य है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में CM योगी ने बच्चे का अन्नप्राशन किया:चांदी की चम्मच से खिलाई खीर, प्रदर्शनी का किया अवलोकन
    Next Article
    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा:सोनभद्र में प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment