Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर-धनबाद और रक्सौल-उधना के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन:यात्रियों को घर आने जाने में मिलेंगे राहत

    2 hours ago

    1

    0

    होली पर्व पर बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल ने दो साप्ताहिक होली विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये ट्रेनें सीमित अवधि के लिए चलाई जाएंगी, जिससे बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और गुजरात के यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। धनबाद–गोरखपुर साप्ताहिक होली विशेष रेलवे के अनुसार 03677/03678 धनबाद–गोरखपुर–धनबाद साप्ताहिक होली विशेष ट्रेन 9 मार्च से 30 मार्च 2026 तक प्रत्येक सोमवार को कुल 4 फेरों के लिए चलाई जाएगी। 03677 धनबाद–गोरखपुर विशेष यह ट्रेन हर सोमवार को रात 12:30 बजे धनबाद से रवाना होगी। रास्ते में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमो, पारसनाथ, कोडरमा, गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, जौनपुर, मऊ, भटनी और देवरिया सदर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहरते हुए शाम 4:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 03678 गोरखपुर–धनबाद विशेष वापसी में यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को शाम 7:50 बजे गोरखपुर से चलेगी और देवरिया सदर, भटनी, मऊ, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, गया, कोडरमा, पारसनाथ व गोमो होते हुए अगले दिन दोपहर 1:00 बजे धनबाद पहुंचेगी। कोच संरचना इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 1 जनरेटर सह लगेज यान, 1 एलएसएलआरडी, 4 साधारण द्वितीय श्रेणी, 6 शयनयान, 6 वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी, 2 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल हैं। रक्सौल–उधना साप्ताहिक होली विशेष वाया गोरखपुर रेलवे ने रक्सौल से गुजरात के उधना (सूरत) के लिए भी विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 05559/05560 रक्सौल–उधना–रक्सौल साप्ताहिक होली विशेष ट्रेन 5 फेरों के लिए संचालित की जाएगी। 05559 रक्सौल–उधना विशेष यह ट्रेन 28 फरवरी से 28 मार्च 2026 तक प्रत्येक शनिवार को सुबह 5:30 बजे रक्सौल से चलेगी। रास्ते में नरकटियागंज, बगहा, कप्तानगंज, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, उज्जैन, रतलाम, वडोदरा और भरूच जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए दूसरे दिन दोपहर 1:05 बजे उधना पहुंचेगी। 05560 उधना–रक्सौल विशेष वापसी में यह ट्रेन 1 मार्च से 29 मार्च 2026 तक प्रत्येक रविवार को दोपहर 3:35 बजे उधना से प्रस्थान करेगी। यह भरूच, वडोदरा, रतलाम, उज्जैन, बीना, झांसी, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, नरकटियागंज होते हुए तीसरे दिन रात 12:15 बजे रक्सौल पहुंचेगी। कोच संरचना इस ट्रेन में भी कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 1 जनरेटर सह लगेज यान, 1 एलएसएलआरडी, 4 साधारण द्वितीय श्रेणी, 7 शयनयान, 6 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी और 1 वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी कोच शामिल रहेगा। यात्रियों को बड़ी राहत होली के दौरान घर आने-जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए इन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इससे बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और गुजरात के यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी। रेलवे ने यात्रियों से समय सारिणी देखकर ही यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली के लिए अलर्ट मोड पर स्वास्थ विभाग:गोरखपुर में CHC, PHC सहित डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में सुरक्षित किए गए बेड, तैनात मिलेंगे डॉक्टर
    Next Article
    घुटने की रोबोटिक-सर्जरी में देश का पहला सरकारी-अस्पताल बना BHU-ट्रामा-सेंटर:प्रोफेसर इंचार्ज बोले - पूर्वांचल के मरीजों के लिए तोहफा, प्राइवेट अस्पतालों के मुकाबले सस्ता होगा इलाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment