Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली के लिए अलर्ट मोड पर स्वास्थ विभाग:गोरखपुर में CHC, PHC सहित डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में सुरक्षित किए गए बेड, तैनात मिलेंगे डॉक्टर

    4 hours ago

    1

    0

    होली में मस्ती के बीच नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी किसी भी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए गोरखपुर का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सीएमओ डॉ. राजेश झा के अनुसार किसी भी तरह की इमर्जेंसी के लिए जिले के सभी CHC और PHC पर पांच- पांच बेड तैयार कर दिए गए हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज पर 20 बेड सुरक्षित किए गए हैं। होली में ज्यादातर स्किन और आंख की समस्या वाले पेशेंट पहुंचते हैं। इसके लिए सभी दवाईयों के साथ अन्य दवाईयों के स्टॉक को पहले से मंगा लेने का आदेश दे दिया गया है। वहीं डिस्ट्रक्ट हॉस्पिटल के SIC डॉ. आरपी गौतम ने बताया कि हॉस्पिटल के अंदर स्किन और आंख के डॉक्टर की ड्यूटी लगा दी गई है। किसी भी एमर्जेंसी के लिए वे अलर्ट रहेंगे। साथ ही एंटी रेबीज वैक्सीन भी उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा इमर्जेंसी OPD पहले की तरह चलती रहेगी। जिसमें एक्सीडेंट और अन्य बिमारियों का तत्काल इलाज होगा। जबकि महिला जिला अस्पताल में भी स्त्री और प्रसूता विशेषज्ञ की ड्यूटी लगाई गई है। गर्भवती महिलाओं से संबंधित किसी भी तरह की एमर्जेन्सी के लिए एम्बुलेंस और ड्राइवर को तैनात किया जाएगा। 20 बेड किए गए सुरक्षित CMO डॉ. राजेश झा ने बताया DG साहब के निर्देशानुसार जिले भर में होली के दिन 24 घंटे स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर रहेगा। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी CHC और PHC पर पांच- पांच बेड तैयार कर दिए गए हैं। साथ ही डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज में 20- 20 बेड पहले से तैयार हैं। ताकि कोई भी इमर्जेंसी होने पर पेशेंट को हर सुविधा मिल सके। इसके अलावा सभी जरुरी दवाईयों के स्टॉक मंगा लिए गए हैं। भीड़ वाली जगहों पर पहले से होगी एम्बुलेंस उन्होंने बताया कि होली के लिए शहर के जिन भी जगहों पर लोगों भी ज्यादा भीड़ जुटी है। उन सभी जगह एम्बुलेंस की तैनाती पहले से ही रहेगी। ताकि कोई भी घटना होने पर नजदीकी हॉस्पिटल पहुंचाया जा रहा सके। वहीं एम्बुलेंस में सभी जरुरी सुविधाओं को चेक कर लिया गया है। जिससे जरूरत पड़ने पर पेशेंट को फर्स्टएड मिल सके। बिना किसी समस्या के डॉक्टर तक पहुंचाया जा सके। तैनात होंगे स्त्री और प्रसूता विशेषज्ञ महिला जिला अस्पताल के SIC डॉ. जय कुमार ने बताया- गर्भवती महिलाओं के लिए हॉस्पिटल में पहले से एक्स्ट्रा बेड सुरक्षित कर लिए गए हैं। एम्बुलेंस पहले से तैनात रहेगी। स्त्री और प्रसूता विशेषज्ञ की ड्यूटी लगा दी गई है। इसके साथ ही सभी जरुरी स्टाफ नर्सेज भी मौजूद रहेंगी। जिससे अचानक डिलीवरी के लिए या किसी भी इमर्जेंसी के लिए गर्भवती महिलाओं को कोई समस्या न हो। कोई भी दिक्कत होने पर 108 नंबर पर कॉल पर तत्काल सेवा मिलेगी। स्किन और आंख को डॉक्टर होंगे ऑन ड्यूटी डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल के SIC डॉ.आरपी गौतम का कहना है कि होली में सबसे ज्यादा स्किन एलर्जी और आंख के पेशेंट हॉस्पिटल आ सकते हैं। इसलिए स्किन और आंख के डॉक्टर उस दिन पूरी तरह अलर्ट रहेंगे। इसके साथ ही एंटी रेबीज वैक्सीन भी इमर्जेंसी वार्ड में उपलब्ध रहेगा। ताकि अगर किसी व्यक्ति या बच्चे को कुत्ता या अन्य जानवर अचानक से काट ले तो उसे तत्काल में वैक्सीन लगाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड एग्जाम में 10 हजार में स्टूडेंट बदलिए:टीचर से ऑन-कैमरा डील, बोला- घर में बैठाकर पेपर दिलाते हैं
    Next Article
    गोरखपुर-धनबाद और रक्सौल-उधना के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन:यात्रियों को घर आने जाने में मिलेंगे राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment