Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर- वाराणसी रूट की 12 ट्रेनें रहेंगी निरस्त:कुछ का बदला रहेगा रास्ता, 13-25 मार्च तक दिखेगा असर

    6 hours ago

    1

    0

    रेल प्रशासन द्वारा वाराणसी मंडल के लार रोड, सलेमपुर और पिवकोल स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक के पैच डबलिंग कार्य को तेज़ी से पूरा करने के लिए प्री-नॉन इंटरलॉक और नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है। इस कार्य के लिए रेलवे ने 13 मार्च से 25 मार्च तक यातायात ब्लॉक लिया है। इस दौरान कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा। कुछ ट्रेनों को पूरी तरह निरस्त किया गया है, कुछ को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा, जबकि कुछ ट्रेनें अपने निर्धारित गंतव्य तक न जाकर बीच के स्टेशनों तक ही संचालित होंगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, डबलिंग कार्य पूरा होने के बाद 25 मार्च को रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वोत्तर परिमंडल द्वारा इस सेक्शन का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के बाद ही नियमित रूप से ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त 13 मार्च से 25 मार्च तक 15129/15130 गोरखपुर कैंट–वाराणसी सिटी–गोरखपुर कैंट एक्सप्रेस का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। इसके अलावा इस अवधि में कई पैसेंजर ट्रेनें भी रद्द कर दी गई हैं, जिनमें 55123 भटनी–बरहज बाजार सवारी गाड़ी 55126 बरहज बाजार–सलेमपुर सवारी गाड़ी 55125/55124 सलेमपुर–बरहज बाजार–भटनी सवारी गाड़ी 55127/55128 सलेमपुर–बरहज बाजार–सलेमपुर सवारी गाड़ी 55129/55130 भटनी–बरहज बाजार–भटनी सवारी गाड़ी शामिल हैं। इसके साथ ही 15103 गोरखपुर–बनारस एक्सप्रेस 23 से 25 मार्च तक गोरखपुर से नहीं चलेगी, जबकि 15104 बनारस–गोरखपुर एक्सप्रेस 24 से 26 मार्च तक बनारस से निरस्त रहेगी। कुछ ट्रेनों का बदला जाएगा मार्ग रेलवे ने जानकारी दी है कि चार ट्रेनों को उनके सामान्य मार्ग मऊ–भटनी–छपरा के स्थान पर मऊ–इंदारा–फेफना–छपरा मार्ग से चलाया जाएगा। कुछ ट्रेनें बीच के स्टेशनों तक ही चलेंगी इसके अलावा आठ ट्रेनों को अपने अंतिम गंतव्य तक न चलाकर बीच के स्टेशनों तक ही संचालित किया जाएगा, जिससे यात्रियों को आंशिक रूप से सेवा मिल सके। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी कोर्ट से ग्रेनेड बरामदगी में विवेचक आज पेश होगा:23 अप्रैल 2016 को मिला था बम, CJM ने कैंट थाने से मांगी 10 साल की प्रगति रिपोर्ट
    Next Article
    ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत:पीलीभीत में पूर्णागिरि से लौटते समय हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment