Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्राम नहाल में जमीन बंटवारे को लेकर मारपीट:दो भाइयों ने तीसरे पर किया हमला, मुकदमा दर्ज

    16 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के ग्राम नहाल में जमीन बंटवारे को लेकर दो भाइयों ने अपने तीसरे भाई पर हमला कर दिया। इस हमले में तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित असलम ने पुलिस को बताया कि यह घटना 17 फरवरी की रात करीब 10 बजे हुई। वह अपने घर पहुंचा था, तभी जमीन के हिस्से को लेकर भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद जल्द ही गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया। असलम के अनुसार, उसके भाई भूरे और आजाद ने लाठी-डंडों से उस पर हमला किया। मारपीट के दौरान भूरे ने असलम के सिर पर कुर्सी से वार किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। असलम ने किसी तरह खुद को बचाया और पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल कर मदद मांगी। पीड़ित ने यह भी बताया कि मारपीट के बाद उसे जान से मारने की धमकी दी गई। उसका आरोप है कि जमीन के बंटवारे को लेकर पहले भी तनाव था, लेकिन इस बार विवाद हिंसक रूप ले गया। घायल अवस्था में असलम थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मसूरी थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर भूरे और आजाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा CP लक्ष्मी सिंह एमिटी एक्सलेंस अवार्ड से सम्मानित:बोली- "10 सालों की वित्तीय क्रांति ने महिलाओं को बनाया सशक्त"
    Next Article
    बिलसंडा में बुजुर्ग महिला की ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर मौत:पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर चालक को हिरासत में लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment