Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया के युवक की दिल्ली में मौत:ड्यूटी पर जाते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आया, परिजन शव लेने रवाना हुए

    1 hour ago

    1

    0

    औरैया क्षेत्र के ग्राम भूरेपुर निवासी एक युवक की दिल्ली में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। सूचना मिलने के बाद परिजन शव लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम भूरेपुर निवासी आनंद (28 वर्ष) पुत्र शशिकांत दिल्ली में एक एक्सपोर्ट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत था। वह लंबे समय से परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों को संभालने के लिए बाहर रहकर नौकरी कर रहा था। आनंद की दोनों बहनों का विवाह हो चुका है, जबकि उसका बड़ा भाई मोहित गांव में रहकर अन्य परिजनों के साथ खेतीबाड़ी करता है। बताया गया है कि आनंद अपने कमरे से कंपनी ड्यूटी के लिए जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना की सूचना स्थानीय पुलिस द्वारा परिजनों को दी गई। खबर मिलते ही परिवार में दुख का माहौल छा गया और स्वजन तत्काल दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक जाएंगी ग्रेनो की बस:15 ई बस चलाएंगे, 4 रूट किए गए फाइनल, 50 हजार को होगा फायदा
    Next Article
    पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परेड का निरीक्षण किया:सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन तैयारियों का जायजा लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment