Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एसपी राजेश द्विवेदी ने पुलिस लाइन परेड का निरीक्षण किया:जवानों के साथ खुद भी दौड़ लगाई, अनुशासन बनाए रखने के निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने परेड की सलामी ली और जवानों की वर्दी, टर्न आउट, शस्त्र संचालन, अनुशासन तथा ड्रिल का परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने स्वयं पुलिसकर्मियों के साथ दौड़ लगाई, जिससे उनका उत्साहवर्धन हुआ। उन्होंने पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से सुदृढ़, मानसिक रूप से सजग और अनुशासित रहने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि प्रभावी पुलिसिंग के लिए फिटनेस और तत्परता अत्यंत आवश्यक है। इसके उपरांत, पुलिस अधीक्षक ने डॉग स्क्वॉड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने डॉग हैंडलर से श्वान दल के प्रशिक्षण, रख-रखाव और कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने आरटीसी बैरक और आरटीसी मैस का भी अवलोकन किया। उन्होंने स्वच्छता, अनुशासन और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। एमटी सेक्शन का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधीक्षक ने वाहनों की स्थिति, रखरखाव, स्वच्छता, फिटनेस, लॉगबुक और सुरक्षा उपकरणों की जांच की। उन्होंने सभी वाहनों को सदैव कार्यशील और व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए, ताकि आपात स्थिति में त्वरित पुलिस रिस्पॉन्स सुनिश्चित किया जा सके। निरीक्षण के दौरान, पुलिस अधीक्षक ने समस्त पुलिस बल को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, समयपालन और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने हेतु सतत सजग रहने के निर्देश भी दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिल्कीपुर के 33 गांवों के किसानों को मुआवजा:NHAI ने 18 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई, लंबे समय से किसानों को था इंतजार
    Next Article
    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक जाएंगी ग्रेनो की बस:15 ई बस चलाएंगे, 4 रूट किए गए फाइनल, 50 हजार को होगा फायदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment