Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक पदों पर भर्ती शुरू:12 से 27 फरवरी तक आवेदन, 16 से 18 मार्च को चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र

    8 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती में ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक/एकाउंटेंट-कम-डेटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने बताया कि पंचायतीराज विभाग के तहत यह नियुक्तियां की जाएंगी। संबंधित ग्राम पंचायतें निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भर्ती प्रक्रिया पूरी करेंगी। आवेदन आमंत्रित करने की सूचना 11 फरवरी 2026 को ग्राम पंचायतों के सूचना पट्टों पर चस्पा की जाएगी और मुनादी के माध्यम से भी प्रचार किया जाएगा। अभ्यर्थी 12 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक अपने आवेदन पत्र ग्राम पंचायत कार्यालय, विकास खंड कार्यालय या जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं। विकास खंड कार्यालयों और जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में प्राप्त आवेदन पत्रों को 28 फरवरी से 2 मार्च 2026 के बीच संबंधित ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद, 3 मार्च से 8 मार्च 2026 तक मेरिट सूची तैयार कर ग्राम पंचायत की प्रशासनिक समिति के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। समिति द्वारा अनुमोदित श्रेष्ठता सूची को जिला स्तरीय समिति के विचारार्थ भेजा जाएगा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित यह जिला स्तरीय समिति 9 मार्च से 15 मार्च 2026 तक अभ्यर्थियों के अभिलेखों का परीक्षण कर अपनी संस्तुति देगी। इसके बाद, ग्राम पंचायतें 16 मार्च से 18 मार्च 2026 के बीच चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी करेंगी। आवेदन निर्धारित प्रारूप में पूर्ण विवरण सहित व्यक्तिगत रूप से या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से निर्धारित समय-सीमा में संबंधित कार्यालयों में जमा करने होंगे। संपूर्ण चयन प्रक्रिया शासनादेश में दिए गए प्रावधानों के अनुरूप संपन्न की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों, सहायक विकास अधिकारियों, ग्राम पंचायत सचिवों और ग्राम प्रधानों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्राप्त कर शासनादेशानुसार चयन प्रक्रिया पूरी करें और संस्तुति हेतु पत्रावली जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कारोबारी पिता का दावा झूठा-शिवम ही लेम्बोर्गिनी चला रहा था:कानपुर पुलिस को जांच में मिले 5 बड़े सबूत, आज कोर्ट में सुनवाई होगी
    Next Article
    नवसंवत्सर समारोह में 5 हजार से ज्यादा अतिथि शामिल होंगे:ढूंढे जा हे राम मंदिर के आंदोलनकारी, माह के अंत तक सभी को निमंत्रण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment