Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नवसंवत्सर समारोह में 5 हजार से ज्यादा अतिथि शामिल होंगे:ढूंढे जा हे राम मंदिर के आंदोलनकारी, माह के अंत तक सभी को निमंत्रण

    10 hours ago

    1

    0

    राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव व विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपतराय ने नवसंवत्सर समारोह की तैयारियों पर अपना फोकस कर दिया है। उन्होंने कहा कि रामजन्मभूमि परिसर में वर्ष प्रतिपदा के दिन 19 मार्च को आयोजित होने वाले नवसंवत्सर समारोह को भव्य बनाने के लिए सभी लोग पूरे मनोयोग से जुट जाएं। उन्होंने आमंत्रित किए जाने वाले कारसेवकों व अतिथियों को सूचीबद्ध करके प्रत्येक स्थिति में फरवरी तक आमंत्रण भेज देने का निर्देश दिया है। वे लगातार कारसेवकपुरम स्थित आवास पर इस आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक कर रहे हैं। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 23 फरवरी को एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, डीएम निखिल टीकाराम फुंडे के साथ मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों की बैठक प्रस्तावित है। इसमें ही कार्यक्रम की रूपरेखा पर विधिवत चर्चा होगी। हालांकि, आयोजन को लेकर पुलिस अधिकारियों ने कुछ भी बोलने से इन्कार किया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल समेत कई VVIP सूत्रों के अनुसार आयोजन में लगभग 5 से 6 हजार वीवीआईपी के आने की उम्मीद है। इनमें राष्ट्रपति के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल समेत कई वीवीआईपी शामिल होंगे। कुछ वीआईपी हवाई मार्ग से पहुंचेंगे, जबकि लगभग दो से ढाई हजार लोग निजी वाहनों से आएंगे। उनके वाहन पार्किंग और प्रोटोकॉल के व्यवस्था करने की अपेक्षा की गई है। भूले-बिसरे कारसेवकों को याद किया जा रहा यह ऐसा अवसर होगा, जिसमें उन भूले-बिसरे कारसेवकों को याद किया जा रहा है, जिनके संघर्षों के कारण जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण संभव हो पाया है इसलिए पहले से अधिक व्यापक तरीके से इस आयोजन को सफल बनाएं। अब तक चिह्नित किए जा चुके मंदिर आंदोलन के साथियों की जानकारी ली उन्होंने बैठक के दौरान उपस्थित और ऑनलाइन जुड़े विहिप, आरएसएस व मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अब तक चिह्नित किए जा चुके मंदिर आंदोलन के साथियों की संख्या व नाम आदि की भी जानकारी ली। उन्होंने सभी से कहाकि कोई भी ऐसा साथी नहीं छूटने पाए, जिनका प्रत्यक्ष रूप से आंदोलन से जुड़ाव रहा हो। आगामी 19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे को लेकर होमवर्क शुरू हो गया है। मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने आयोजन के दौरान लगभग 2500 वाहनों के पहुंचने की संभावना व्यक्त की है। पुलिस-प्रशासन से इसी अनुरूप तैयारियां शुरू करने की अपेक्षा की गई है। सम्मान समारोह का आयोजन होगा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों राम मंदिर के दूसरे तल पर श्रीराम यंत्र की स्थापना होनी है। इसी दौरान सम्मान समारोह का आयोजन होगा, जिसमें राम मंदिर आंदोलन से जुड़े कारसेवकों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में राम मंदिर के कुछ मंदिरों पर ध्वजारोहण भी किया जाएगा। इसे लेकर मंदिर ट्रस्ट वृहद स्तर पर तैयारी कर रहा है। मंगलवार को पुलिस व प्रशासन के कुछ लोगों से संपर्क करके ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक पदों पर भर्ती शुरू:12 से 27 फरवरी तक आवेदन, 16 से 18 मार्च को चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र
    Next Article
    कौशाम्बी पुलिस ने सीएम डैशबोर्ड में पाया दूसरा स्थान:राज्य के 75 जनपदों में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment