Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर फायरिंग:तीन लोग घायल, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के तलाश में जुटी पुलिस

    4 hours ago

    1

    0

    इटावा जसवन्तनगर क्षेत्र में ग्राम समाज की पौन बीघा जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में मारपीट और फायरिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि जमीन पर कब्जा करने पहुंचे लोगों ने लाठी डंडों से हमला किया और रायफल से फायरिंग की। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना से जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है घटना थाना जसवन्तनगर क्षेत्र के नगला इच्छा गांव की है। पीड़िता प्रियंका रानी पत्नी आधार सिंह उर्फ जितेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे आशू भदौरिया पुत्र जमादार सिंह अपने साथियों के साथ जमीन पर कब्जा करने की नीयत से पहुंचे। कब्जा करने से मना करने पर आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दी और लाठी डंडों से मारपीट की। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से असलहे से फायर भी किया गया, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। पहले भी हो चुका है जानलेवा हमला घायल जितेंद्र सिंह ने बताया कि उनके साथ दो अन्य लोगों पर भी लाठी डंडों से हमला किया गया और रायफल से फायरिंग की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी इससे पहले भी उन पर जानलेवा हमला कर चुके हैं। उनका कहना है कि पौन बीघा ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था और इसी को लेकर यह हमला किया गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। मुख्य आरोपी सराय भूपत से गिरफ्तार तहरीर के आधार पर थाना जसवन्तनगर में मुकदमा दर्ज किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन और पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में कार्रवाई शुरू की गई। सीओ जसवन्तनगर आयुषी सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी कमल भाटी की टीम ने दबिश देकर मुख्य आरोपी आशू भदौरिया को सराय भूपत से गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में सफाईकर्मी ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर लटका मिला शव, आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही पुलिस
    Next Article
    टी-20 वर्ल्ड कप- पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस से बाहर:न्यूजीलैंड टॉप-4 में पहुंची; 212 के जवाब में श्रीलंका का स्कोर 148/5

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment