Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रामीणों से सीधे संवाद कर पुलिस ने सुनी समस्याएं:औरैया में साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी, संदिग्ध लिंक से सावधान रहने की दी सलाह

    18 hours ago

    1

    0

    पुलिस-जनता के बीच बेहतर तालमेल और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से बेला थाना क्षेत्र के बांधमऊ गांव में ‘पुलिस आपके द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम चौपाल और साइबर जागरूकता अभियान भी चलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी बिधूना और बेला के प्रभारी निरीक्षक समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समय पर निस्तारण कराने के निर्देश दिए। ‘पुलिस आपके द्वार’ कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की। उनकी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को सुना गया। अधिकारियों ने संबंधित पुलिसकर्मियों को शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए। पुलिस ने कहा कि आम लोगों से सीधे संवाद होने से पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल बनाने में मदद मिलेगी। ग्राम चौपाल में पुलिस ने सुना ग्रामीणों का पक्ष कार्यक्रम के तहत ग्राम चौपाल भी लगाई गई। इसमें ग्रामीणों ने स्थानीय स्तर की समस्याओं और पुलिस से जुड़ी अपनी बात अधिकारियों के सामने रखी। अधिकारियों ने उनकी बात सुनने के साथ आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने ग्रामीणों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। साइबर टीम ने ऑनलाइन ठगी से बचने के बताए तरीके साइबर जागरूकता अभियान के दौरान टीम ने ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए। उन्हें किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने और अपनी निजी या बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि OTP, ATM PIN, CVV, UPI PIN और पासवर्ड किसी भी व्यक्ति को नहीं देना चाहिए। ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें शिकायत पुलिस ने ग्रामीणों को बताया कि साइबर ठगी होने की स्थिति में समय गंवाए बिना 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि रकम की निकासी को रोकने के लिए समय रहते कार्रवाई की जा सके। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम पुलिस और जनता के बीच भरोसा बढ़ाने में मददगार साबित होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    100 साल पुरानी रामलीला में शिव बारात धूमधाम से निकली:फर्रुखाबाद में थाने से गंगा रोड होते हुए रामेश्वर नाथ मंदिर पहुंची, जगह-जगह हुई आरती
    Next Article
    शाहपुर के रामलीला महोत्सव में सम्मान:रामलीला कमेटी ने दो जनप्रतिनिधियों को पटका पहनाकर किया सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment