Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहपुर के रामलीला महोत्सव में सम्मान:रामलीला कमेटी ने दो जनप्रतिनिधियों को पटका पहनाकर किया सम्मानित

    18 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के शाहपुर में श्री आदर्श रामलीला महोत्सव के आयोजन के दौरान रामलीला कमेटी की ओर से वरिष्ठ सपा नेता डॉ. सत्येन्द्र पाल और युवा सपा नेता साहिब अंसारी का पटका पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। कमेटी के उपाध्यक्ष अनिल सैनी ने दोनों नेताओं को पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य और अन्य लोग मौजूद रहे। सम्मान समारोह में उपस्थित लोगों में उत्साह दिखाई दिया। डॉ. सत्येन्द्र पाल ने रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण महोत्सव भी है। उन्होंने आयोजन के लिए कमेटी के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रामीणों से सीधे संवाद कर पुलिस ने सुनी समस्याएं:औरैया में साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी, संदिग्ध लिंक से सावधान रहने की दी सलाह
    Next Article
    खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण का दूसरा दिन:चम्पतपुर में किसानों को उद्यमिता और स्वरोजगार की जानकारी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment